खरगोन में गुरु गोविंदसिंह का 359वां प्रकाश पर्व मना: 4 घंटे चला भव्य नगर कीर्तन, 3 किमी मार्ग पर फूलों से हुआ स्वागत – Khargone News

खरगोन में गुरु गोविंदसिंह का 359वां प्रकाश पर्व मना:  4 घंटे चला भव्य नगर कीर्तन, 3 किमी मार्ग पर फूलों से हुआ स्वागत – Khargone News


खरगोन में गुरु गोविंदसिंह का 359वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार शाम को सिख समाज के सदस्यों ने शहर में बैंडबाजों के साथ एक भव्य नगर कीर्तन निकाला। यह कीर्तन लगभग 3 किलोमीटर लंबा था और इसे पूरा होने में लगभग 4 घंटे का समय लगा।

.

गुरुद्वारा से शुरू हुए इस नगर कीर्तन की अगुआई पंज प्यारों ने की। इस दौरान स्त्री सत्संग जत्थे ने गुरु की महिमा का जसगान किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

नगर कीर्तन का गुरुनानक चौराहा और राधावल्लभ मार्केट सहित 10 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चौराहों पर फूल बरसाकर और जलपान व स्वल्पाहार की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरचरणसिंह भाटिया और सचिव कमलजीतसिंह गांधी सहित बड़ी संख्या में समाजजन इस आयोजन में शामिल हुए।

यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा से नानक चौक चौराहा, राधावल्लभ मार्केट, डायवर्सन रोड, जवाहर मार्ग और बस स्टैंड क्षेत्र से होकर गुजरा। यह प्रातः 8 बजे गुरुद्वारा वापस पहुंचा।

इससे पहले, गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहिब की शुरुआत हुई थी। शनिवार को अखंड पाठ के समापन के बाद गुरु का लंगर बरताया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।



Source link