बीच मैदान में आया स्ट्रेचर, आनन-फानन में स्टार बल्लेबाज को ले जाना पड़ा अस्पताल

बीच मैदान में आया स्ट्रेचर, आनन-फानन में स्टार बल्लेबाज को ले जाना पड़ा अस्पताल


Last Updated:

Angkirsh Raghuvanshi Injury: मुंबई के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान फील्डिंग करते समय गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया. मुंबई और उत्तराखंड के मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान यह घटना हुई. चोट इतनी गंभीर थी उनके लिए मैदान पर ही स्ट्रेचर लाना पड़ा.

विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी.

नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के दूसरे दिन मैदान में एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबले के दौरान 21 साल के युवा स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी बुरी तरह चोटिल हो गए. चोट इतनी गंभीर थी कि वह उठ ही नहीं पाए. आनन-फानन में उनके लिए स्ट्रेचर लाया गया, जिस पर उन्हें मैदान से बाहर गए और वहां से सीधा अस्पताल ले जाया गया. मैच की दूसरी पारी के दौरान यह घटना हुई, जब अंगकृष फील्डिंग कर रहे थे.

कैसे हुआ हादसा?
जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में यह हादसा उत्तराखंड की पारी के 30वें ओवर में हुआ, जब तनुश कोटियन गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी एक गेंद का सामना करते हुए सौरभ रावत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद हवा में गई और अंगकृष डीप मिड-विकेट पर कैच पकड़ने के लिए दौड़े पड़े और डाइव लगा दी. उन्होंने एक हाथ से गेंद को लपकने का प्रयास किया, लेकिन यह सफल नहीं रहा और वह गिर पड़े जिससे उनके कंधे में चोट लगी और उनका सिर जमीन से टकरा गया.

विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी.

रघुवंशी कुछ सेकेंड के लिए घुटनों के बल बैठे रहे, लेकिन फिर जमीन पर लेट गए. वह उठ भी नहीं पाए और दर्द से कराहते दिखे. उन्हें अपनी गर्दन हिलाने में भी परेशानी हो रही थी. इसके बाद मुंबई के फिजियो मैदान पर पहुंचे. रघुवंशी अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे तो स्ट्रेचर मंगवाया गया और बाहर खड़ी ‘एम्बुलेंस’ उन्हें पास के एसडीएमएच अस्पताल ले गई. उनके जरूरी स्कैन करवाए जाएंगे और उन्हें निगरानी में रखा जाएगा.

अंगकृष रघुवंशी को अस्पताल में कराया गया भर्ती.



Source link