सांसद खेल महोत्सव से लौट रहीं छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ी, बस में उल्टी-दस्त, 3 की हालत गंभीर

सांसद खेल महोत्सव से लौट रहीं छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ी, बस में उल्टी-दस्त, 3 की हालत गंभीर


Last Updated:

पन्ना में सांसद खेल महोत्सव के समापन से लौट रही छात्राओं की तबियत खराब हो गई. उन्हें-गुरुवार रात बस में अचानक उल्टियां हुईं, आधा दर्जन छात्राओं को पवई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया है.

पन्ना में छात्राओं की हालात बिगड़ी.

रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

पन्ना. जिले में सांसद खेल महोत्सव से बापिस कटनी लौट रही छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बस यात्रा के दौरान उल्टी-दस्त की शिकायत पर कई छात्राओं को पवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सांसद खेल महोत्सव पन्ना में शामिल होकर कटनी लौट रही छात्राओं ने बताया कि बुधवार रात आलू की सब्जी और पुड़ी खाई थी. इसके बाद कुछ छात्राओं को उल्टी हुई थी. शुक्रवार को भी दोबारा से वही भोजन करने के बाद कुछ छात्रों को बेचैनी हुई थी. समापन कार्यक्रम के बाद बस से कटनी रवाना हुए. इस दौरान घबराहट और उल्टी शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ने पर बस को सीधे पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां पवई अस्पताल में इलाज के दौरान तीन छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें एंबुलेंस से कटनी रेफर किया गया.

पन्ना में सड़क हादसा
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के पिपरवाह गांव के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पिपरवाह गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप और बुलेरो कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार 6 लोग व पिकअप में सवार तीन लोगों में से करीब 6 लोगो को मामूली चोटें आई हैं. हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को अमानगंज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि पिकअप मड़वा बम्होरी से प्रयागराज जा रही थी. तभी बुलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

सांसद खेल महोत्सव से लौट रहीं छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ी, 3 की हालत गंभीर



Source link