25 की उम्र और सिर्फ तीसरा मैच… कौन है रोहित को 0 पर आउट करने वाला गेंदबाज? सालभर पहले हुआ डेब्यू

25 की उम्र और सिर्फ तीसरा मैच… कौन है रोहित को 0 पर आउट करने वाला गेंदबाज? सालभर पहले हुआ डेब्यू


VHT: विजय हजारे ट्रॉफी में 24 दिसंबर को रोहित शर्मा की जयपुर में जय-जयकार देखने को मिली थी. सिक्किम के गेंदबाज हिटमैन के सामने विकेट की भीख मांगते नजर आए. दूसरे मैच में भी हिटमैन की बैटिंग के लिए माहौल बन चुका था, लेकिन उत्तराखंड एक गेंदबाज ने मजा किरकिरा कर दिया और रोहित को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा. अब फैंस के मन में टीस आई कि ये गेंदबाज है जिसे रोहित का कीमती विकेट मिल गया. दिलचस्प बात है कि इस गेंदबाज का यह महज तीसरा लिस्ट ए मैच है. 

कैसे आउट हुए रोहित शर्मा?

उत्तराखंड ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम के पेसर देवेंद्र बोरा ने रोहित शर्मा को एक बेहतरीन डिलीवरी में फंसा लिया. पिछले मैच में रोहित शर्मा ने अपनी पॉवर हिटिंग से धमाल मचा दिया था और 155 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. बोरा की गेंद पर रोहित ने अपना ट्रेडमार्क पिक-अप पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से ठीक से नहीं लगी. बॉल डीप स्क्वायर लेग पर जगमोहन नागरकोटी के हाथों में गई और हिटमैन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

Add Zee News as a Preferred Source


घरेलू क्रिकेट में नए चमकते सितारे हैं बोरा

25 साल के बोरा घरेलू क्रिकेट में नवजात है. उन्होंने लिस्ट ए के महज तीसरे मैच में रोहित शर्मा का कीमती विकेट हासिल कर लिया. इससे पहले उन्होंने उत्तराखंड के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ चार विकेट लिए थे. बोरा ने उत्तराखंड के लिए 15 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30 विकेट लिए हैं. जिसमें अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ 79 रन देकर 6 विकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है.

ये भी पढे़ं.. क्या है List-A क्रिकेट? विराट और रोहित इसमें उगल रहे रनों की आग, सचिन के नाम सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड

उत्तराखंड प्रीमियर लीग से उठा नाम

बोरा उत्तराखंड प्रीमियर लीग से चर्चा में आए, जहां देहरादून वॉरियर्स के लिए छह मैचों में 10 विकेट लेने के बाद उन्हें राज्य की टीम में जगह मिली. उन्होंने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए. मुंबई की तरफ से मुशीर खान और सरफराज खान की हाफ सेंचुरी देखने को मिली जिसकी बदौलत टीम ने बोर्ड पर 331 रन लगा दिए. छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे हार्दिक तमोरे ने 93 रन की नाबाद पारी खेली. शम्स मुलानी ने भी 48 रन की धमाकेदार पारी खेली.



Source link