चल रहा था लाइव म्यूजिक, टीआई दलबल के साथ पहुंचे: बोले- आज से ये फ्लोर सील कर रहे हैं, 50 मिनिट देर तक बज रहा था तेज साउंड – Indore News

चल रहा था लाइव म्यूजिक, टीआई दलबल के साथ पहुंचे:  बोले- आज से ये फ्लोर सील कर रहे हैं, 50 मिनिट देर तक बज रहा था तेज साउंड – Indore News


पॉश इलाके में नियमों को ताक पर रखकर देर तक तेज साउंड बजाने वाले पब और बार संचालकों के खिलाफ लसूडिया पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार रात द हब बिल्डिंग में बने एफ-बार और नैनिस किचन को सील कर दिया।

.

लसूडिया थाना टीआई तारेश सोनी पुलिस बल के साथ एफ-बार पहुंचे। यहां ओपन टेरिस पर लाइव म्यूजिक चल रहा था। यहां पर कई लोग भी बैठ हुए थे। टीम अंदर पहुंची तो वहां के लोग भी आश्चर्य में पड़ गए। टीआई ने सिंगरों को गाना बंद करने का इशारा किया और उन्होंने गाना बंद कर दिया। सिंगर का ही माइक लेकर टीआई ने कहा कि ये ओपन फ्लोर है और ओपन फ्लोर में 10 बजे के बाद म्यूजिक अलाउड नहीं है। ये बात मैं पहले भी बता चुका हूं, लेकिन ये चीज आपको क्लियर नहीं हो रही है।

ओपन टैरिस पर कार्रवाई करने पहुंची लसूडिया पुलिस।

दूर तक सुनाई दे रहा था साउंड उन्होंने कहा कि हमने इसका साउंड चेक किया तो इसका साउंड वृंदावन चौराहे तक जा रहा था। लगभग 500 मीटर के रेडियस में जा रहा है। ये कॉमर्शियल एक्टिविटी है इसके लिए इतने सारे लोग परेशान नहीं होंगे। आज से ये फ्लोर सील कर रहे है। आप टाइम का ध्यान रखेंगे। उन्होंने वहीं पर लोगों से पूछा कि अभी टाइम क्या हो रहा है। इस पर एक युवती ने बताया कि 10.50 हो रहे है। टीआई ने कहा कि 10 बजे का नियम है और 50 मिनट ऊपर हो गए है। इतना तेज साउंड बज रहा है।

इसके बाद टीम नैनिस किचन पर पहुंची। यहां टीआई ने वहां काम करने वालों से पूछा कि क्या टाइम हो रहा है…11 बज रहे है। 11 बजे तक आप म्यूजिक चला रहे है, जो दूर तक सुनाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने इसे भी सील करने की कार्रवाई की गई।

माइक से तेज साउंड और फ्लोर सील करने के बारे में कहते टीआई तारेश सोनी।

माइक से तेज साउंड और फ्लोर सील करने के बारे में कहते टीआई तारेश सोनी।

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

इधर, पॉश कॉलोनी में पुलिस के द्वारा की गई है इस कार्रवाई से पब और बार संचालकों में हड़कंप मच गया है। टीआई तारेश सोनी ने कहा कि जो भी नियमों का पालन नहीं करने उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फ्लोर पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम।

फ्लोर पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम।



Source link