Last Updated:
Gotra Meaning: अक्सर आज के समय मे नवयुगल जोड़ों के मन में सवाल आता है कि आखिर एक ही गोत्र में शादी क्यों नहीं की जाती है. यह प्रथा आज भी समाज में मौजूद है, लेकिन इसके पीछे आखिर वजह क्या है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे कि प्रथा के पौराणिक कारण जिसका पालन आज भी किया जाता है.
Gotra Meaning: हिन्दू धर्म में विवाह को केवल एक रस्म नहीं, बल्कि जीवन भर साथ निभाने वाला पवित्र संस्कार माना गया है. यह सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों, संस्कारों और परंपराओं का मिलन होता है. आज भी यह देखा जाता है कि हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि एक ही गोत्र में विवाह नहीं करना चाहिए. आज की नई पीढ़ी के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है?
उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज बताते हैं कि गोत्र का संबंध हमारे पूर्वजों और रक्त संबंधों से जुड़ा होता है एक ही गोत्र के स्त्री-पुरुष को भाई-बहन की तरह माना गया है. ऐसे में गोत्र के नियम का पालन रिश्तों की पवित्रता बनाए रखने के लिए किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इससे आने वाली पीढ़ी का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है. गोत्र का नियम हमें यह सिखाता है कि विवाह केवल प्रेम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और परंपरा का सम्मान भी है. यही संस्कार हमारे रिश्तों को मजबूत और समाज को संतुलित बनाए रखते हैं.
आखिर क्या होता है गौत्र और इसका महत्व?
गोत्र शब्द का सीधा अर्थ होता है वंश या कुल, पुराने समय में ऋषि-मुनियों की परंपरा से उनके वंशजों को अलग-अलग गोत्रों में विभाजित किया गया. हर गोत्र की पहचान किसी महान ऋषि के नाम से जुड़ी होती है, जैसे कश्यप, भारद्वाज या गौतम गोत्र आदि. मान्यता है कि एक ही गोत्र से जुड़े लोग किसी एक ही पूर्वज की संतान होते हैं. इसी कारण उन्हें आपस में रक्त संबंध वाला माना जाता है और सामाजिक रूप से भाई-बहन जैसा रिश्ता स्वीकार किया जाता है. यही सोच गोत्र व्यवस्था की मूल भावना को दर्शाती है.
गौत्र मे विवाह करने से भोगने पड़ते हैं कस्ट
शास्त्रों में जन्म से लेकर मृत्यु तक कुल सोलह संस्कार बताए गए हैं, जिनमें विवाह का विशेष स्थान है. विवाह के साथ ही व्यक्ति के गृहस्थ जीवन की शुरुआत मानी जाती है. मान्यता है कि समान गोत्र में विवाह करने से दांपत्य जीवन में बाधाएं, मानसिक तनाव और कई तरह के दोष उत्पन्न हो सकते हैं. इतना ही नहीं, परंपराओं में यह भी कहा गया है कि ऐसे विवाह का प्रभाव आने वाली संतान पर पड़ सकता है, जिससे शारीरिक या मानसिक परेशानियों की आशंका बढ़ जाती है. यही कारण है कि गोत्र नियम का पालन कर रिश्तों की पवित्रता और संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें