कैच के बाद किस करने लगा कपल, रोमांस के बीच आ धमके मखाया एंटिनी

कैच के बाद किस करने लगा कपल, रोमांस के बीच आ धमके मखाया एंटिनी


Last Updated:

SA20 लीग 2025-26 के मैच के दौरान एक कपल का रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल मैच देखने आए एक फैन ने एक हाथ कैच लपका, जिसके बाद उनके साथ ही मैच देखे आईं उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें किस करने लगी, लेकिन तभी मखाया एनटिनी की एंट्री हो जाती है, जो काफी मजेदार है.

एसए टी20 में वायरल हुआ मखाया एंटिनी

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में SA20 लीग के शुरू होते ही रोमांच की सारी हदें पार हो गई. लीग का दूसरा मैच प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस दौरान जोबर्ग की पारी के 14 ओवर में कुछ ऐसा हुआ जो इंटरनेट पर आग लगा रही है. पारी की तीसरी गेंद पर जोबर्ग के बल्लेबाज वियान मुल्डर ने बेहतरीन सिक्स जड़कर गेंद को स्टेडियम में पहुंचा था. स्टेडियम में मैच देखने आए एक फैंस ने मुल्डर के उस शानदार सिक्स को सिंगल हैंड कैच लेकर दर्शकों में सब में भर दिया.

बता दें कि एसए टी20 लीग में मैच देखने आया कोई दर्शक अगर एक हाथ से कैच लेता है तो उसे 10 लाख रेंड का इनाम मिलता है. ये रकम भारतीय करेंसी में करीब 54 लाख रुपए है. ऐसे में कैच लेते ही वह फैन खुशी से उछल पड़ा. उनके साथ मैच देखने आईं उनकी गर्लफ्रेंड भी इस खास पल में शामिल हुईं और उन्हें किस करने लगीं, तभी पूर्व क्रिकेटर मखाया एनटिनी जो वहीं पर मौजूद थे ने उस कपल के प्राइवेट मोमेंट को खराब कर दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बैक टू बैक हुए दो सिंगल हैंड कैच

वियान मुल्डर के पहले सिक्स पर सिंगल हैंड होने के बाद अगली गेंद पर भी जोबर्ग के बल्लेबाज ने सिक्स लगाया और गेंद को स्टेडियम में पहुंचा दिया. इस बार भी फैन ने एक हाथ कैच लपक लिया. इस तरह 2 गेंद पर SA20 लीग मैनेजमेंट को 1.8 करोड़ रुपए का फटका लग गया. हालांकि, ये तरकीब SA20 टी20 में दर्शकों को लुभाने की कोशिश सफल भी हो रही है.

क्या रहा मैच का नतीजा?

वहीं इस मुकाबले के नतीजे की बात करें तो जोबर्ग की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 22 रन से मैच को अपने नाम किया. मैच में जोबर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया. जोबर्ग की तरफ से राइली रुसो ने 48 और वियान मुल्डर ने 43 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

कैच के बाद किस करने लगा कपल, रोमांस के बीच आ धमके मखाया एंटिनी



Source link