ग्वालियर मेले का फर्स्ट संडे सैलानियों से​​​​​​​ गुलजार: शाम होते ही बढ़ी भीड़, व्यापारियों के चेहरे पर आई मुस्कुराहट, झूला सेक्टर लोगों से हुआ खचाखच – Gwalior News

ग्वालियर मेले का फर्स्ट संडे सैलानियों से​​​​​​​ गुलजार:  शाम होते ही बढ़ी भीड़, व्यापारियों के चेहरे पर आई मुस्कुराहट, झूला सेक्टर लोगों से हुआ खचाखच – Gwalior News


ग्वालियर मेले में पहले रविवार को उमड़े लोग

ग्वालियर के व्यापार मेले का पहला रविवार व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आया है। शाम के बाद सैलानियों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रात तक मेले के झूला सेक्टर में चहल-पहल नजर आई। मेले के झूला सेक्टर में पहुंचकर लोगों ने अल

.

बता दें कि इस बार कई तरह के खास झूले लगे हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मेला पहुंचने वालों का कहना है कि मेला अभी पूरी तरह नहीं लगा है, लेकिन झूला सेक्टर में पूरी रौनक बरकरार है। उम्मीद है कि अगले रविवार या मंगलवार तक पूरा मेला अपने शबाब पर आएगा।

मेले में लाइव पानी जलपरी को तैरता देखते लोग

इस साल भी 25 फरवरी तक चलेगा ग्वालियर मेला ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ 25 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। मेला अब 25 फरवरी तक चलेगा। रविवार को व्यापारियों को मेले में ज्यादा चहल-पहल की आशा रहती है। स्कूलों, दफ्तरों में छुट्‌टी का पूरा असर मेला में आने वाले सैलानियों की संख्या में दिखाई दिया है।

रविवार दोपहर 1 बजे के बाद मेला में लोगों का आना-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम 6 बजे के बाद मेला के झूला सेक्टर में भीड़ बढ़ने लगी थी। अभी मेला अपने पूरे वैभव पर नहीं आया है, लेकिन झूला सेक्टर मेला घूमने आने वालों के लिए पूरी तरह तैयार है।

यहां मेला घूमने आने वाले निराश भी नहीं हो रहे हैं। इस बार कई तरह के खास झूले लगे हैं, जो मेला घूमने आए लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

मेले में झूले पर घूमते नन्हे मुन्ने बच्चे

मेले में झूले पर घूमते नन्हे मुन्ने बच्चे

सॉफ्ट टमाटर सूप और पापड़ का लोगों ने लिया लुत्फ रविवार को मेला पहुंचने वाले लोगों ने सर्द रात के बाद भी मेला में एन्जॉय किया है। सर्द हवा के बीच कोई सॉफ्टी के अलग-अलग फ्लेवर का आनंद लेता दिखा तो कोई हापड़ के पापड़ खाता हुआ नजर आया है। झूला सेक्टर के बाद खानपान सामग्री के सेक्टर भी पूरी लग चुके हैं।

इलेक्ट्रॉनिक व ऑटो मोबाइल सेक्टर पड़ा खाली पहले रविवार को ग्वालियर मेला घूमने पहुंचे सैलानियों ने झूला सेक्टर पहुंचकर जमकर लुत्फ उठाया है, लेकिन जब वह अन्य सेक्टर पहुंचे तो वहां अभी शोरुम बनकर भी तैयार नहीं हुए हैं।

विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर और ऑटो मोबाइल सेक्टर अभी पूरी तरह खाली पड़े हैं। मेला प्रबंधन लगातार चेतावनी दे रहा है कि मेला में जिन लोगों को दुकानें आबंटित हुई हैं वह जल्द से जल्द अपने प्रतिष्ठान तैयार कर लें।

मेले के साथ शिल्प बाजार में भी बढ़ गई रौनक मेला पहुंचे सैलानियों ने रविवार को शिल्प बाजार घूमा है। शिल्प बाजार में गुजरात, मेरठ, हाथरस, जयपुर, सहारनपुर, दिल्ली, आगरा, उज्जैन, चंदेरी, भोपाल, बिजनौर, बाड़मेर, राजकोट, भदोई, असम के व्यापारी आए हैं।

शिल्प बाजार में इन्होंने कपड़ों, लेदर का सामान, फार्मेसी और आयुर्वेदिक मेडिसिन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आर्टिफिशियल फ्लावर और लकड़ी के फर्नीचर आदि की दुकानें सजा रखी हैं।

मेले के झूला सेक्टर में लोगों की अच्छी रौनक बिहार के साकेत दुबे ने दैनिक भास्कर को बताया कि रविवार को वह ग्वालियर व्यापार मेला घूमने आए हैं। उन्हें मेला घूम कर बहुत ही अच्छा लग रहा है, उनका कहना था कि ग्वालियर की धरती बहुत ही अच्छी है।

ग्वालियर का जो में कलर है और जहां के झूले हैं उनमें उन्होंने झूला है। मेले से बाहर लक्ष्मी बाई का जो समाधि स्थल है वह बहुत ही सुंदर है। उन्होंने बताया कि झारखंड में भी मेला लगता है लेकिन ग्वालियर जैसा मिला उन्होंने पहली बार देखा है।

अहमदाबाद से आई महिला तमन्ना ने बताया कि वह ग्वालियर व्यापार मेला घूमने आई है, उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस बार मेले में बहुत नई चीजे देखने को मिल रही हैं। लेकिन बहुत सी पुरानी यादें ताजा हो गई है उन्हें उनका बचपन याद आ रहा है।

जब वह मेला घूमने आती थी तो वह मेले में गुम जाती थी। वहीं महिला वर्षा जैन का कहना था कि वह व्यापार मेला घूमने आई है, लेकिन अभी मेला पूरी तरह से नहीं लगा है।



Source link