सौरभ पुरबिया की नर्मदा नदी में सर्चिंग जारी है।
नर्मदापुरम के गजनई में नर्मदा नदी में डूबे 21 साल के युवक का पांचवे दिन भी पता नहीं चल सका है। रविवार सुबह से फिर से उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। युवक की सर्चिंग के लिए नर्मदापुरम से एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम को गजनई बुलाया गया है। शनिवार को गोताखो
.
पुलिस के मुताबिक नदी में डूबा युवक सौरभ (21) पिता भवानी सिंह पुरवइया, राम विलास कॉलोनी पिपरिया का रहने वाला है। उसके जीजा विवेक ने बताया कि 24 दिसंबर को नर्मदा नदी किनारे गजनई में भंडारा था। जिसमें शामिल होने हम सभी परिवार के साथ गए थे। सौरभ अपने दोस्त शिवांश और सूर्यांश के साथ नहाने लगा। नहाते-नहाते तीनों डूबने लगे। घाट पर मौजूद नाविक शिवराज केवट और अन्य ने तुरंत कूदकर शिवांश और सूर्यांश को डूबते देख बचाकर बाहर निकाल लिया। इस बीच सौरभ डूब गया।
नर्मदा नदी में खोज रहे युवक सौरभ को।
स्थानीय गोताखोरों ने भी की तलाश
घटना के बाद सौरभ को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोरों और नाविकों ने भी सर्चिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सोहागपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पिछले पांच दिन से एसडीआरएफ नर्मदापुरम की टीम सर्चिंग के लिए पहुंच रही है, लेकिन टीम को अब तक सफलता नहीं मिली है।

ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर नदी में कूदे गोताखोर
10 किलोमीटर तक किया गया रेस्क्यू
शनिवार को एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम में एएसआई सुंदर लाल मरावी, आशीष दीवान, राजू, कलीराम, अंकित मिश्रा, अनुज शर्मा, शिवकुमार मांझी और रूपेंद्र शौर्य ने ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से खोजबीन की। टीम ने गजनई से सांगाखेड़ा और भारकच्छ घाट तक करीब 10 किमी एरिया में सुबह से शाम तक रेस्क्यू चलाया। लेकिन हाथ खाली रहे। रविवार को फिर से उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।
आसपास के जिलों की पुलिस को सूचना
सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया, “युवक सौरभ का पता नहीं चल पाया है। हमने आसपास के थानों के साथ ही रायसेन, सीहोर और हरदा जिले को भी सूचना दे दी है, उनके यहां अज्ञात शव नर्मदा नदी में मिले तो हमें जानकारी भेजें। वैसे आमतौर में डूबने वाले व्यक्ति का शव 24 से 36 घंटे में बाहर आ जाता है। फिलहाल सर्चिंग जारी है।”