बाउंड्री विवाद में युवक को मारी गोली, जांघ में लगी: दतिया में पड़ोसियों के बीच फायरिंग, डॉक्टर बोले-खतरे से बाहर है – datia News

बाउंड्री विवाद में युवक को मारी गोली, जांघ में लगी:  दतिया में पड़ोसियों के बीच फायरिंग, डॉक्टर बोले-खतरे से बाहर है – datia News



दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़ा पहाड़ इलाके में रविवार दोपहर जमीनी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की जांघ में लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाह

.

घायल की पहचान हड़ा पहाड़ निवासी बंटी उर्फ पवन पाल (26), पिता कोमल पाल, के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घायल के चचेरे भाई विपिन पाल ने बताया कि परिवार के सबसे छोटे चाचा हनुमंत पाल अपने घर की बाउंड्री बनवा रहे थे, जिसका पड़ोस में रहने वाले दिलीप पाल और उसके परिवार ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोपहर करीब 2 बजे दिलीप पाल, उसका भाई सोनू पाल, मंशाराम पाल, एक अन्य सोनू पाल और उनका साथी गोलू यादव मौके पर पहुंचे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें बंटी उर्फ पवन पाल घायल हो गया।

कोतवाली थाना प्रभारी टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घायल का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है और घायल व परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



Source link