टीकमगढ़ में किराया वृद्धि प्रस्ताव पर प्रदर्शन: पालिका अध्यक्ष बोले- भाजपा पार्षद फैला रहे भ्रम, अभी किराया बढ़ा नहीं – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में किराया वृद्धि प्रस्ताव पर प्रदर्शन:  पालिका अध्यक्ष बोले- भाजपा पार्षद फैला रहे भ्रम, अभी किराया बढ़ा नहीं – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में किराया वृद्धि प्रस्ताव पर प्रदर्शन

टीकमगढ़ नगर पालिका में दुकानों का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को दुकानदारों और भाजपा पार्षदों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अध्यक्ष तथा सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सीएमओ को ज्ञापन सौं

.

ज्ञापन के माध्यम से दुकानदारों ने बताया कि वे किरायानामा अनुबंध के अनुसार दुकान का किराया नियमित रूप से अदा करते आ रहे हैं। उन्हें हाल ही में जानकारी मिली है कि नगर पालिका परिषद ने 23 दिसंबर को हुई बैठक में एक पांच सदस्यीय समिति (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन पार्षद) बनाकर दुकानों का किराया बाजार मूल्य के अनुसार निर्धारित करने का प्रस्ताव पारित किया है।

दुकानदारों के अनुसार, यह प्रस्ताव अनुचित है क्योंकि नगर पालिका परिषद ने सभी नियमों की अनदेखी करते हुए किराये की राशि में 20 गुना से अधिक की वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किराये में की गई एकतरफा और नियमविरुद्ध बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती है, तो सभी व्यापारी एकजुट होकर कानूनी कार्रवाई करने को विवश होंगे।

व्यापारियों की मुख्य मांग है कि दुकानों के किराये में बढ़ोतरी के लिए गठित वर्तमान समिति को भंग किया जाए और उसके प्रस्तावित प्रस्ताव को निरस्त किया जाए। वे चाहते हैं कि एक नई समिति का गठन हो जिसमें व्यापारियों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिले। साथ ही, नियमानुसार अधिकतम 5 से 10 प्रतिशत तक ही किराया राशि में वृद्धि की जाए।

इस मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि भाजपा पार्षद दुकानदारों में झूठा भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था, तब भाजपा पार्षदों ने कोई विरोध नहीं किया था।

अध्यक्ष गफ्फार ने स्पष्ट किया कि अभी किराया बढ़ाए जाने को लेकर कोई राशि तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में गठित समिति दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखकर ही फैसला लेगी। उनका मानना है कि भाजपा पार्षद दुकानदारों को गलत जानकारी देकर गुमराह करने में लगे हैं।



Source link