रोहित शर्मा और विराट कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट लिए लगभग 6 महीने से ज्यादा बीत चुके हैं. दोनों दिग्गज केवल वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. टेस्ट रिटायरमेंट में जमकर बवाल हुआ, अब ये मुद्दा फिर तूल पकड़ गया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने अपने बयान से बखेड़ा खड़ा कर दिया है. उन्होंने डंके की चोट पर इशारा कर दिया कि दोनों दिग्गजों को जबरन संन्यास दिलाया गया. दोनों दिग्गजों के संन्यास पर फैंस को एक शानदार फेयरवेल की उम्मीद थी, लेकिन महज एक इंस्टाग्राम स्टोरी के रिटायरमेंट ने बड़ा सवाल छोड़ दिया है.
क्या बोले उथप्पा?
रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह जबरन किया गया आत्मसमर्पण था या नहीं, लेकिन यह बिल्कुल भी नॉर्मल विदाई नहीं लगती. सच्चाई क्या है, यह वे दोनों ही अपने समय आने पर बताएंगे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि संन्यास का ये फैसला उनकी मर्जी के मुताबिक था.’ रोहित-कोहली संन्यास के कुछ ही दिन पहले अपने कमबैक के लिए रणजी ट्रॉफी में भी उतरे थे, जिसके चलते ये रिटायरमेंट फैंस को नहीं पचा.
BGT में फ्लॉप थे रोहित-कोहली
रोहित शर्मा और विराट कोहली BGT 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए थे. एक मैच से रोहित ने कप्तान होने पर भी खुद को ही ड्रॉप करने का फैसला किया था. जिसके चलते संन्यास की अटकलें तेज हो गईं थीं, लेकिन हिटमैन ने क्लियर करते हुए कहा था कि अंदर बैठे लोग नहीं फैसला करेंगे कि वह संन्यास कब लेंगे. लेकिन इसके कुछ ही महीनों में रोहित की इंस्टाग्राम स्टोरी वाले संन्यास के फैसले ने सभी को हिलाकर रख दिया.
ये भी पढे़ं.. खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के कप्तान पहुंचे तिरुपति, वर्ल्ड कप से पहले लिया आशीर्वाद
आगे क्या बोले उथप्पा?
उथप्पा ने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब रोहित फ्लॉप थे तो लगा कि उन्हें 6 महीने का ब्रेक लेकर फिटनेस पर काम करना चाहिए. मुझे भरोसा था कि वह जल्द ही टेस्ट में शानदार कमबैक करेंगे, लेकिन उनके संन्यास के फैसले ने हैरान कर दिया.’ रोहित शर्मा के 5 दिन बाद ही विराट कोहली ने भी अपने 10 हजार टेस्ट रन के सपने को भी सूली चढ़ा दिया और संन्यास का ऐलान किया था.