गुना में 8 लाख की कार से शराब तस्करी: पुलिस ने विदिशा से आ रहे 2 तस्करों को दबोचा; 63 हजार की अंग्रेजी शराब जब्त – Guna News

गुना में 8 लाख की कार से शराब तस्करी:  पुलिस ने विदिशा से आ रहे 2 तस्करों को दबोचा; 63 हजार की अंग्रेजी शराब जब्त – Guna News



आरोपियों से बरामद शराब और जप्त की गई कार।

गुना जिले के आरोन इलाके में पुलिस ने लग्जरी कार से शराब तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 63 हजार रुपए कीमत की 7 पेटी अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 8 लाख रुपए की ‘फ्रॉन्क्स’ (Fronx) कार जब्त की गई है।

.

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

आरोन थाने की पनवाड़ी हाट चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विदिशा जिले के भगवंतपुर की ओर से एक कार (MP04 YQ 5150) में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने खिरिया दांगी-भगवंतपुर रोड पर घेराबंदी की। जैसे ही कार आती दिखाई दी, पुलिस ने उसे रोक लिया।

डिग्गी में भरी थी 63 लीटर शराब

पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम राहुल त्यागी (30) निवासी ग्राम क्यापुर और अंकित रघुवंशी (29) निवासी पनवाड़ी हाट बताया। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर ‘जीनियस’ ब्रांड की 5 पेटी (250 क्वार्टर) और ‘सिग्नेचर’ की 2 पेटी (24 बोतल) शराब मिली। कुल 63 लीटर शराब बरामद हुई है। आरोपी शराब के परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार और शराब सहित कुल 8.63 लाख रुपए का माल जब्त कर लिया।



Source link