बालाघाट की हट्टा पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर
बालाघाट में हट्टा पुलिस ने देशी शराब का अवैध परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 55 लीटर देशी शराब के साथ ही परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की है।
.
हट्टा थाना प्रभारी अविनाश राठौर ने बताया कि पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण थाना अंतर्गत नैतरा निवासी सुरेश लिल्हारे सालेटेका से चिखला की ओर बाइक पर अवैध शराब बेचने की मंशा से ला रहा था। इसके बाद पुलिस ने चिखला में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के पास से 55 लीटर देशी और लाल मसाला शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से शराब के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है।इस कार्रवाई में एएसआई विजय पटले, प्रधान आरक्षक विनोद कुमरे, कमलेश भौतेकर, नंदकिशोर ठाकुर, मोहन पटेल और अविनाश गोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।