Last Updated:
Mp School Winter Holiday List: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसको लेकर अब एमपी के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. जहां 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर हॉलिडे रहेगा. जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. जहां आदेश सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू रहेगा. दरअसल मध्यप्रदेश में हर जिले का पारा लगभग 7 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है.
जबलपुर. मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसको लेकर अब एमपी के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. जहां 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर हॉलिडे रहेगा. जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. जहां आदेश सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू रहेगा. दरअसल मध्यप्रदेश में हर जिले का पारा लगभग 7 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है. ऐसे में बच्चों के साथ ही माता-पिता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.
जिसको लेकर शीतकालीन अवकाश मतलब विंटर हॉलिडे का ऐलान किया गया है. प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूलों में 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा. हालांकि 4 जनवरी को रविवार है, ऐसे में बच्चों को लगातार 5 दिन का हॉलिडे मिल जाएगा. जहां बच्चे ठंड के साथ ही नए साल का जश्न भी मना पाएंगे.
MP में ठंड ने पकड़ी रफ्तार
मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने आम जनजीवन पर असर डाला है. जहां मौसम में ठंड का सितम जारी है. साल जाने को है और ठंड अपने पूरे शबाब पर है. मध्यप्रदेश सहित जबलपुर और आसपास के जिलों में बर्फीली हवाओं का भी जोर जारी है. जहां तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह से ही ठंडी हवाओं के झोंके लोगों को ठिठुरा रहे हैं. वहीं शाम होते ही उत्तरी हवा जोर मार रही है. जहां लोगों को सर्द हवा सिरहाने लगी है. मौसम विभाग का कहना है करीब आठ से 10 दिनों तक सर्दी का असर यूं ही बरकरार रहेगा.
6 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, RDVV में समय में बदलाव
शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद प्रदेश के सभी स्कूल 5 जनवरी मतलब सोमवार से दोबारा नियमित रूप से खुलेंगे. जहां काम समय सारणी के अनुसार पहले की तरह होगा. बहरहाल मध्यप्रदेश शासन के इस आदेश के बाद अभिभावको और छात्रों को राहत मिलगी. दूसरी तरफ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने अपनी परीक्षाओं के समय में एक घंटे का परिवर्तन किया है. इससे न केवल छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी, बल्कि परीक्षकों को भी सुबह की भीषण ठंड से सामना नहीं करना होगा.
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने नई समय सारणी जारी करते हुए बताया कि बीकॉम ऑनर्स एवं बीएचएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अब सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी. पहले यह परीक्षाएं सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो रही थीं. वहीं बीए, बीएससी बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं दोपहर की पाली में अपराह्न 1 बजे से शाम 4 बजे तक पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें