नाम ही नहीं, काम भी बड़ा! लोगों को दी जिंदगी, करोड़ों की जमीन दान कर बनवाया अस्पताल

नाम ही नहीं, काम भी बड़ा! लोगों को दी जिंदगी, करोड़ों की जमीन दान कर बनवाया अस्पताल


Last Updated:

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार के समाजसेवी नरेंद्र कुमार मेहता ने लोगों की भलाई के लिए बड़ा योगदान दिया. उन्होंने करीब ढाई एकड़ जमीन अस्पताल बनाने के लिए दान कर दी, जिसकी आज कीमत 2-3 करोड़ रुपये है. इस अस्पताल में आज भी 50 गांवों के लोगों का इलाज होता है. उनके इस कार्य को आज भी लोग याद करते हैं और उनका नाम सम्मान से लिया जाता है.

Inspiring story narendra mehta: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कई ऐसे लोग जन्मे जिन्होंने समाज के लिए अनेकों काम किए हैं. आज हम आपको बुरहानपुर जिले से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खकनार के एक दानवीर की कहानी से रूबरू करा रहे हैं. खकनार में रहने वाले समाज सेवी नरेंद्र कुमार मेहता की कहानी से रूबरू करा रहे हैं वह एक ऐसे दानवीर थे कि उन्होंने अपने क्षेत्र के करीब 50 गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले. इसके लिए उन्होंने रोड से लगी हुई ढाई एकड़ जमीन पर अस्पताल बनाने के लिए दान दी थी. आज उस जमीन की कीमत करीब 2 से 3 करोड रुपए है. वहां पर आज भी अस्पताल संचालित होता है और वहां पर 50 गांव के लोगों का इलाज हो रहा है. बेटे जीतू पाटिल का कहना है कि दादा ने ग्रामीणों के लिए अस्पताल बनाने के लिए जमीन दान में दी थी. आज भी उनका नाम लिया जाता है. आज इस अस्पताल में करीब 10 से अधिक बेड लगे हुए हैं, जहां पर मरीजों का उपचार होता है.

दानवीर के परिवार ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को दानवीर के परिवार से जीतू पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि दादा नरेंद्र कुमार मेहता दानवीर के नाम से मशहूर थे. उन्होंने अपने गांव और आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए सरकारी अस्पताल बनाने के लिए ढाई एकड़ जमीन दान में दे दी थी. आज यहां पर खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है. जहां पर 30 बिस्तर का अस्पताल है और यहां पर 50 से अधिक गांव के लोगों का उपचार किया जाता है. दादा को गांव में दानवीर नरेंद्र के नाम से जाना जाता था. उन्होंने कई विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए राशि भी दी है और कई स्कूलों को बनाने के लिए जमीन भी दान में दी है.

2 से 3 करोड़ की जमीन पर बना है अस्पताल 
जीतू पाटिल बताते हैं कि यह जमीन दो से तीन करोड रुपए कीमत की है और यह हाईवे से लगी हुई जमीन है. इसलिए यहां का भाव भी अधिक है, लेकिन दादा का सपना अपने गांव और आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा समय पर मिले, इसके लिए उन्होंने सरकारी अस्पताल बनाने के लिए जमीन दान में दी थी. आज भी कई लोग उनके इस कार्य की तारीफ करते हैं और यहां इस क्षेत्र के सबसे बड़े दानवीर कहलाते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link