BCCI के निर्देश पर केकेआर ने 9.2 करोड़ के बांग्लादेशी सुपरस्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज कर दिया. अब ये मुद्दा तूल पकड़ता नजर आ रहा है. कई सवाल हैं जिनके जवाब फैंस के पास नहीं हैं. आईए हम आपको बताते हैं कि 9.2 करोड़ का क्या होगा, क्या गेंदबाज को ये रकम लौटानी होगी? इस पर बीसीसीआई का नियम क्या कहता है. हालांकि, रिप्लेसमेंट का कन्फ्यूजन देवजीत सैकिया ने दूर कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि रिप्लेसमेंट की अनुमति दी जाएगी.
9.2 करोड़ तक गई बोली
कोलकाता की टीम मिनी ऑक्शन में मोटी रकम के साथ उतरी थी. मुस्तफिजुर जैसे शानदार गेंदबाज को केकेआर ने सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स से कड़ी लड़ाई के बाद 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते केकेआर को ये फैसला करना पड़ा. अब केकेआर की टीम मुश्किल में पड़ चुकी है. नीलामी के नियमों के अनुसार, किसी खिलाड़ी को खरीदने के बाद फ्रेंचाइजी का पैसा लॉक हो जाता है लेकिन मुस्तफिजुर अलग मोड़ ले गया है.
क्या कहता है नियम?
लीग के संचालन नियमों को देखें तो जब बीसीसीआई गैर-क्रिकेट वजहों से किसी खिलाड़ी बाहर करने का फैसला करता है तो फ्रेंचाइजी को उस प्लेयर पर खर्च की गई पूरी रकम मिलने का प्रावधान है. ऐसे में केकेआर को एक बार फिर 9.2 करोड़ मिलने की उम्मीद जताई जा सकती है. यह मामला ‘फोर्स मेज्योर’ की लिस्ट में आएगा जो किसी असाधारण और नियंत्रण से बाहर की घटना की वजह से कोई पक्ष अपने कॉन्ट्रैक्ट को पूरा नहीं कर पाता.
ये भी पढ़ें.. नाम बड़े, किस्मत छोटी…सेलेक्टर्स ने दिया धोखा,T20 वर्ल्ड कप से कटा 5 दिग्गजों का पत
केकेआर को मिलेगा रिप्लेसमेंट?
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर कहा, ‘बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, BCCI ने एक फैसला लिया है और KKR अधिकारियों को बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है. अगर KKR आगे हमसे उनके रिप्लेसमेंट का अनुरोध करता है, तो BCCI IPL के नियमों और शर्तों के अनुसार मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट की अनुमति देने पर फैसला लेगा.’