Mustafizur Rahman Controversy: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव और लोगों के आक्रोश को देखते हुए BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से ये कहा गया है कि वे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दें. बता दें कि मुस्तफिजुर एकमात्र ऐसे बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं, जिनपर 16 दिसंबर को हुए आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में बोली लगी थी. एक्टर शाहरुख खान की टीम KKR ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, अब BCCI ने ये साफ कर दिया है कि बोर्ड ने केकेआर से मुस्तफिजुर को रिलीज करने को कहा है.
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के इस बयान से लगभग साफ हो गया है कि आईपीएल 2026 में मुस्तफिजुर रहमान नहीं खेल पाएंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 9.20 करोड़ रुपये जुड़ जाएंगे और उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुनने की भी अनुमति होगी. क्या आप जानते हैं कि 16 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन में सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान ही नहीं, बल्कि 6 और बांग्लादेशी क्रिकेटर्स शामिल थे? लेकिन, पैसों की बरसात सिर्फ मुस्तफिजुर पर क्यों हुई?
ऑक्शन में शामिल होने वाले 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी
IPL 2026 ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान के अलावा रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तनजीन हसन सकीब, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम और रकीकुब हसन ऐसे बांग्लादेशी खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाया था. हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान को छोड़कर बाकी 6 खिलाड़ियों को खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि किसी ने उन्हे भाव नहीं दिया.
मुस्तफिजुर रहमान को क्यों खरीदा गया?
अब बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल 2026 ऑक्शन में शामिल 7 बांग्लादेशी खिलाड़ियों में से सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान को क्यों खरीदा गया? इसका जवाब सीधा है- टी20 में उनका दमदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड, वहीं अन्य 6 कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन जैसे अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटरों का आईपीएल 2026 में न होना नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा को उजागर करता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बावजूद, वे आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान आकर्षित करने में असफल रहे. इससे उनकी प्रतिभा में कोई कमी नहीं आती, लेकिन यह इस बात का संकेत जरूर देता है कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को आईपीएल में जगह बनाने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
मुस्तफिजुर रहमान का टी20 करियर
मुस्तफिजुर रहमान उन चुनिंदा बांग्लादेशी खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला है. बाएं हाथ के पेसर अभी तक मेगा इवेंट में 5 टीमों के लिए खेल चुके हैं. मुस्तफिजुर ने IPL में अब तक 60 मुकाबले खेले हैं और 28.44 की औसत से 65 विकेट चटकाए हैं. वहीं, ओवरऑल बात करें तो बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने 315 T20 में 402 विकेट झटके हैं.
ये भी पढ़ें: ये नियम बदल देगा T20 का समीकरण… ICC से बड़ी डिमांड, मैच में कोई एक गेंदबाज डालेगा 5 ओवर? जानें पूरा मामला