सतना जिले के नागौद वन परिक्षेत्र के कोलाड गांव में शिकारियों ने एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार शाम खेत में नीलगाय का शव मिला। ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ मामला द
.
शाम 4 बजे सुनी गोली की आवाज घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वे आवाज की दिशा में खेतों की तरफ दौड़े, तो वहां एक नीलगाय अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसे गोली मारी गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सोमवार को होगा पोस्टमार्टम सूचना मिलते ही नागौद रेंजर पूर्वी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वन अमले ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को नीलगाय का विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। वन विभाग ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी है।