Last Updated:
Farmer Business Idea: छतरपुर जिले के कटहरा गांव के किसान ने बेहद कम लागत में खेती का अनोखा उदाहरण पेश किया है. महज 30 रुपए के बीज बोकर किसान ने हजारों रुपए की कमाई की तैयारी कर ली है. कुछ ही जगह में लगाए गए ये बीज आज 12 फीट से ज्यादा ऊंचे पेड़ बन चुके हैं. किसान के मुताबिक हर पेड़ से करीब 2 किलो अरहर निकलने की उम्मीद है, जिससे 60 से 80 किलो तक उत्पादन संभव है.
Chhatarpur News Today: छतरपुर जिले के कटहरा के रहने वाले श्री राम बिदुआ जिन्होंने 30 रुपए की लागत से 10 हजार रुपए की कमाई कर ली है. दरअसल, किसान ने कुछ ही जगह में अरहर के 50 ग्राम बीज बोए थे. ये बीज आज पेड़ बन गए और एक-एक पेड़ 12 फीट से भी अधिक लंबा हो गया है. किसान के मुताबिक एक पेड़ में ही 2 किलो अरहर निकलेगी. जिससे उन्हें लगभग 60 से 80 किलो अरहर होने की संभावना है.
युवा किसान श्री राम बताते हैं कि उनके यहां लाल मिट्टी है इस वजह से वह अरहर की खेती नहीं कर पाते हैं. लेकिन वह चाहते थे कि कुछ जगह में अरहर के बीज बो दें ताकि उन्हें साल भर बाजार से तुवर की दाल न खरीदना पड़े. उनके पास कुछ जगह में काली मिट्टी थी जहां यह सब्जी भी उगाते हैं. और इसी जगह में उन्होंने अरहर के बीज भी बो दिए.
जून-जुलाई में बो दिए थे बीज
किसान बताते हैं कि वह पास के ही बीज भंडार से 30 रुपए के 50 ग्राम अरहर के बीज ले आए थे. जिसे उन्होंने फावड़े की सहायता से जून-जुलाई के महीने में बो दिया था. हालांकि उन्हें बीज की वैरायटी के बारे में जानकारी नहीं है. लेकिन दुकानदार ने यही बताया था कि इसका पौधा अच्छा बढ़ता है और पैदावारी भी अच्छी होती है. किसान बताते हैं कि अरहर के लगभग 60 पेड़ तैयार हो गए हैं. इन सभी की लंबाई 10 फुट से ज्यादा है. हालांकि कुछ पेड़ तो 13 फुट से भी ऊपर निकल गए हैं. इनमें फूल भी आने शुरू है और फलिया भी लग रही हैं.
1 पेड़ में 2 किलो अरहर
किसान बताते हैं कि फिलहाल इन पेड़ों पर किसी भी तरह का रोग नहीं लगा है. इसलिए हमें उम्मीद है कि एक पेड़ में कम से कम 2 किलो अरहर का उत्पादन तो हो ही जाएगा, इससे ज्यादा भी हो सकता है.
महंगे दामों में बिकती अरहर
किसान बताते हैं कि अभी बाजार में अरहर का भाव 6000 से लेकर 10000 रुपए क्विंटल तक होता है. हमारे यहां जितने भी अरहर के पेड़ लगे हैं इन्हें देखकर लगता है कि इसमें एक क्विंटल अरहर का उत्पादन भी आराम से हो सकता है, इसलिए हम कह सकते हैं कि हमने ₹30 का इन्वेस्टमेंट किया और इससे हमें कई गुना का मुनाफा हो गया, क्योंकि हमें बाजार से यही अरहर हजारों रुपए की खरीदनी पड़ती.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें