CM साहब तुसी ग्रेट हो! मोहन यादव ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ से किया वादा निभाया

CM साहब तुसी ग्रेट हो! मोहन यादव ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ से किया वादा निभाया


Last Updated:

Kranti Gaud News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इस फैसले से क्रिकेटर क्रांति गौड़ के परिवार को न केवल आर्थिक और सामाजिक संबल मिला है बल्कि क्रिकेटर का वह सपना भी साकार हुआ है, जिसमें वह अपने पिता को सम्मानपूर्वक पुलिस वर्दी में सेवानिवृत्त होते हुए देखना चाहती थीं.

क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता का निलंबन खत्म कर दिया गया है.

शिवकांत आचार्य/भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर अपना वादा निभाया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर और प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना सिंह की नौकरी को बहाल कर दिया है. सरकार के इस फैसले से परिवार को बड़ी राहत मिली है.

पिछले दिनों महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की प्रतिभाशाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ से बात की थी और उनके पिता की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया था.

साल 2012 में हुए थे सस्पेंड
क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना सिंह को मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे. साल 2012 में चुनावी ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के कारण निलंबित कर दिए गए थे. बीते 13 साल से लंबित यह मामला अब मुख्यमंत्री की पहल से सकारात्मक समाधान तक पहुंचा है.

क्रांति गौड़ का सपना हुआ साकार
राज्य सरकार के इस फैसले से गौड़ परिवार को न केवल आर्थिक और सामाजिक संबल मिला है बल्कि क्रांति गौड़ का वह सपना भी साकार हुआ है, जिसमें वह अपने पिता को सम्मानपूर्वक पुलिस वर्दी में सेवानिवृत्त होते देखना चाहती थीं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था वादा
बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने ICC वनडे वर्ल्डकप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने में 22 साल की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अहम भूमिका निभाई थी. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद क्रांति जब अपने घर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा पहुंचीं, तो उनका भव्य स्वागत किया गया. सीएम डॉ मोहन यादव ने भी वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रही एमपी की बेटी को सम्मानित किया था. सम्मानित करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने क्रांति को एक आश्वासन दिया था, जिसके बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई थी. दरअसल सीएम ने 13 साल से निलंबित क्रांति के पिता मुन्ना सिंह को फिर से नौकरी पर बहाल करने का वादा किया था.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

CM साहब तुसी ग्रेट हो! मोहन यादव ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ से किया वादा निभाया



Source link