हनुमना व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: मऊगंज में आत्मघाती करने का किया ईमेल; कोर्ट परिसर खाली कराया – Mauganj News

हनुमना व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी:  मऊगंज में आत्मघाती करने का किया ईमेल; कोर्ट परिसर खाली कराया – Mauganj News


मऊगंज जिले के हनुमना व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से गुरुवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई। कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए संदेश में 3 RDX IED के जरिए मानव आत्मघाती हमले की धमकी दी गई थी। दोपहर 2:35 बजे जैसे ही यह मेल सामने

.

धमकी भरे ईमेल में कोर्ट बिल्डिंग को निशाना बनाने की बात कही गई थी। मेल मिलते ही न्यायालय में मौजूद जज, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए गए। देखते ही देखते पूरा न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यही धमकी भरा ईमेल मऊगंज जिले के हनुमना व्यवहार न्यायालय के साथ-साथ रीवा न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी भेजा गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अन्य जांच एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कोर्ट पहुंचे कलेक्टर और अन्य अधिकारी।

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

सूचना मिलते ही मऊगंज कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बम निरोधक दस्ता और साइबर सेल की टीम ने न्यायालय परिसर की बारीकी से जांच की।

हर कक्ष, रिकॉर्ड रूम और आसपास के क्षेत्र को खंगाला गया, हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा कारणों से जांच पूरी होने तक न्यायालय परिसर में आम लोगों का प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कोर्ट परिसर कराया खाली।

कोर्ट परिसर कराया खाली।

साइबर सेल पहचान में जुटी

मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसकी गंभीरता से तस्दीक की जा रही है। साइबर सेल मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान में जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।



Source link