Last Updated:
Pet Care Tips: वेटरनरी डॉक्टर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि लोग अपने घरों में पेट्स को दूध रोटी काफी देते है जो की सबसे ज्यादा नुकसानदायक है. दूध में लैक्टोज होता है वही रोटी में ग्लूटेन होता है. दोनों ही कुत्तों के पेट को काफी नुकसान पहुंचाते है. ग्लूटेन से त्वचा रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इसके अलावा मसालेदार खाने से तो उन्हें बिल्कुल दूर रखना चाहिए.
Pet Care: पेट्स हमारे घर में अपने परिवार के सदस्य की तरह रहते है. हम उन्हें खूब लाल प्यार भी करते है. लेकिन यही प्यार कई बार उनके लिए नुकसानदायक भी साबित होता है. अक्सर लोग अपने यहां पाले हुए या फिर बाहर के कुत्ते और बिल्लियों को खाने में ऐसी चीज खिला देते है जो उनका पेट तो भर्ती है लेकिन उनके लिए नुकसानदायक होती है. कुछ ऐसी चीज भी है जिन्हें खिलाने को लेकर भ्रांतियां फैली हुई है. उससे भी हम यहां पर्दा उठाएंगे.
वेटरनरी डॉक्टर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि लोग अपने घरों में पेट्स को दूध रोटी काफी देते है जो की सबसे ज्यादा नुकसानदायक है. दूध में लैक्टोज होता है वही रोटी में ग्लूटेन होता है. दोनों ही कुत्तों के पेट को काफी नुकसान पहुंचाते है. ग्लूटेन से त्वचा रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इसके अलावा मसालेदार खाने से तो उन्हें बिल्कुल दूर रखना चाहिए. इससे उनके ब्ल्ड सेल्स फट जाते है. जिससे इरिथ्रोब्लास्टिक एनीमिया हो जाता है. लोग अक्सर अपने घर का बना खाना उन्हें दे देते है जो उनका पेट तो भरता है. लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचाता है.
पेट्स को तला गला देने से भी बचना चाहिए किसी भी तरह का तेल उनके लिए नुकसानदायक होता है. इसके अलावा चॉकलेट्स अदरक, प्याज, मिर्च जैसी चीजों से उन्हें दूर रहना चाहिए. घर में लोग बिल्ली को दूध खूब पिलाते है. वह भी लेक्टोस टॉलरेंट होती है. उन्हें भी इससे दूर रखना चाहिए. यह उनके लिए सबसे बड़ा दुश्मन है. चॉकलेट में ‘थियोब्रोमाइन’ होता है. जिसे कुत्ते-बिल्लियां पचा नहीं पाते. इससे उन्हें दौरे पड़ सकते हैं या दिल की धड़कन रुक सकती है. अंगूर की एक छोटी सी डली भी कुत्ते की किडनी फेल कर सकती है. इसे बिल्कुल भी न दें.
आप सवाल आता है कि फिर उन्हें क्या खिलाएं तो डॉग्स के लिए सिंपल कार्बोहाइड्रेट सबसे अच्छा होता है. इसके लिए नमक हल्दी मिलाकर चावल देना सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें उबली हुई सब्जियां डाल देंगे तो और बेहतर रहेगा. बाजार में मिलने वाली चीज भी खिला सकते है. लेकिन उनके इंग्रेडिएंट्स चेक करना जरूरी है. इसके अलावाउबले हुए अंडे दही और नॉनवेज उनके लिए बेस्ट रहता है. अगर आपके पास बिल्ली है तो उन्हें खाने में वेज कुछ भी ना दे उन्हें केवल नॉनवेज ही खिलाएं. अगर खरगोश है तो उन्हें फाइबर युक्त खाना दें.
सवाल आता है क्या कुत्तों को मीठा नहीं देना चाहिए. इससे उनके बाल झड़ने लग जाते है. डॉ श्वेता कहती है कि मीठा सीमित मात्रा में दिया जाए तो इससे कोई नुकसान नहीं होता बल्कि शुगर और ग्लूकोज उनके लिए फायदेमंद ही है. लेकिन अत्यधिक मीठा खिलाने से बचना चाहिए.