![]()
बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन में अनुशासन मजबूत करने के लिए शनिवार को पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति का गठन किया है। यह समिति जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक निलय विनोद डागा की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में गठित की गई है।
.
जिला अध्यक्ष निलय डागा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अनुशासन के मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। इस समिति का मुख्य उद्देश्य विवादित बयानों, बेफिजूल बयानबाजी, विरोधाभासी वक्तव्यों या पार्टी विरोधी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करना है।
डागा ने कहा कि मौजूदा समय में संगठनात्मक अनुशासन में सख्ती बेहद आवश्यक है, जिससे कांग्रेस पार्टी में अनुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
गठित जिला अनुशासन समिति में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अजीत पटेल (बैतूल), पूर्व निगम उपाध्यक्ष एवं मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र जैसवाल (चिचोली), वरिष्ठ नेता एवं आठनेर ब्लाक प्रभारी कमलाकर बारस्कर (गोधनी), पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान जावरे (सारनी) और वरिष्ठ नेता देवेन्द्र चंदु गोठी (बैतूल) को शामिल किया गया है।
जिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि संगठन के हित में अनुशासन सर्वोपरि रहेगा।