नेहरू ने आजादी के बाद अतीत का संघर्ष भुलाया: जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में बोले सीएम- मनोज कुमार ने फिल्मों से देशभक्ति जगाई – Bhopal News

नेहरू ने आजादी के बाद अतीत का संघर्ष भुलाया:  जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में बोले सीएम- मनोज कुमार ने फिल्मों से देशभक्ति जगाई – Bhopal News


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के बाद देश में जिन युवाओं ने बलिदान दिया, उनके संघर्ष और योगदान को सामने लाने का काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद अतीत को भुलाने का पाप किया। यदि उस समय स्वतंत्रता संग

.

मुख्यमंत्री ने यह बात 12 से 26 जनवरी तक चलने वाले “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान” के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर।

मनोज कुमार ने अपने बलबूते बनाया देशभक्ति का माहौल सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यह मनोज कुमार का योगदान था, जिन्होंने उपकार, शहीद, क्रांति जैसी फिल्मों के माध्यम से देश में राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवित रखा। उन्होंने कहा कि जब सरकारें अपने दायित्व से चूक गईं, तब सिनेमा के माध्यम से देशभक्ति का भाव जनता तक पहुंचाया गया।

युवाओं के बलिदान को किया याद मुख्यमंत्री ने मदनलाल धींगरा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन युवाओं ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी युवाओं के बलिदान की देन है, लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद उनके संघर्ष को व्यवस्थित रूप से सामने नहीं लाया गया।

मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी बड़ी ताकत बना सीएम ने कहा कि जापान और इजराइल जैसे देशों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत भी उन शक्तिशाली देशों की श्रेणी में आ गया है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देश का मान-सम्मान बढ़ा है और भारत आर्थिक रूप से भी सशक्त हुआ है।

जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।

जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।

विरासत से विकास की यात्रा मुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज विरासत से विकास की यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मिटाने वाले मिट गए, लेकिन सोमनाथ की ध्वजा आज भी लहरा रही है। अयोध्या में भगवान राम का मुस्कराना इसी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।

जन अभियान परिषद समाज और शासन की धुरी सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मप्र जन अभियान परिषद शासन और समाज के बीच की धुरी है। परिषद की नवांकुर और प्रस्फुटन समितियां जैविक खेती, युवाओं की रैली, योग-ध्यान और सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में परिषद की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं: खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान प्रधानमंत्री मोदी की सोच का परिणाम है। उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि अगली बैठक में सभी अपने किए गए अच्छे कार्यों की जानकारी लेकर आएं।

हर गांव तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी अभियान का उद्देश्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्थाओं और प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार के पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाना है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक सुनिश्चित हो सके।

गांव-गांव होंगे उत्सव और चौपाल

  • ग्रामोत्सव
  • चौपाल
  • रैली
  • सामूहिक श्रमदान
  • परिवार संपर्क कार्यक्रम

इन मुद्दों पर रहेगा खास फोकस ग्राम विकास पखवाड़े में विशेष रूप से जैविक कृषि और गो-संरक्षण, शिक्षा-संपन्न और संस्कारवान समाज, सामाजिक समरसता, नागरिक सेवा भाव, स्वस्थ और नशामुक्त समाज, जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा। इन गतिविधियों के जरिए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और स्वावलंबन जैसे विषयों पर जनजागरूकता फैलाई जाएगी।

युवाओं की बड़ी भागीदारी इस अभियान में सहभागी होगी। जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, CMCLDP के विद्यार्थी और परामर्शदाता, स्वैच्छिक संस्थाएं, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन सक्रिय सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही शासन के विभिन्न विभागों का मैदानी अमला भी कार्यक्रमों में शामिल रहेगा।

313 ब्लॉकों से 650 युवा होंगे शामिल राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के 313 विकासखंडों से परिषद के नेटवर्क से जुड़े 650 युवाओं ने भाग लिया। इसी अवसर पर ‘युवा जन अभियान योजना’ का भी शुभारंभ किया गया।



Source link