ओंकारेश्वर में गुजरात के श्रद्धालु को डूबते बचाया: ब्रह्मपुरी घाट की घटना, एसडीईआरएफ जवान ने रेस्क्यू कर बचाई युवक की जान – Khandwa News

ओंकारेश्वर में गुजरात के श्रद्धालु को डूबते बचाया:  ब्रह्मपुरी घाट की घटना, एसडीईआरएफ जवान ने रेस्क्यू कर बचाई युवक की जान – Khandwa News




मकर संक्रांति पर्व पर ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बीच नर्मदा नदी के घाटों पर होमगार्ड एवं SDERF बल को मोटर बोट और आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ तैनात किया गया है। इसी सतर्कता के चलते बुधवार को ब्रह्मपुरी घाट पर बड़ा हादसा टल गया। SDERF के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आशीष कुशवाहा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करते समय तेज जलप्रवाह में एक युवक बहने लगा। युवक की पहचान अतुल पिता राजकुमार (18 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात के रूप में हुई है। घाट पर तैनात SDERF जवान सेवक परिहार ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत नर्मदा नदी में छलांग लगाई और युवक का हाथ पकड़कर उसे गहरे पानी में बहने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवान की तत्परता और सूझबूझ से युवक की जान बच सकी। इस समय घाटों पर सुरक्षा बोट और यात्री नौकाओं का संचालन जारी है, वहीं नर्मदा नदी में तीव्र जलप्रवाह बना हुआ है। मकर संक्रांति ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व SDERF की टीमें प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में विभिन्न घाटों पर तैनात हैं और लगातार बोट से पेट्रोलिंग कर रही हैं। SDERF की मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना से पहले ही युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।



Source link