बैतूल में मारुति वैन से सागौन तस्करी, दो गिरफ्तार: सोमगढ़–कौडिया मार्ग पर वन अमले की दबिश; महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी अवैध सागौन – Betul News

बैतूल में मारुति वैन से सागौन तस्करी, दो गिरफ्तार:  सोमगढ़–कौडिया मार्ग पर वन अमले की दबिश; महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी अवैध सागौन – Betul News




बैतूल जिले में वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुलताई परिक्षेत्र के प्रभात पट्टन वृत्त अंतर्गत सोमगढ़–कौडिया मार्ग पर एक मारुति वैन से सागौन के लट्ठे जब्त किए गए। यह लकड़ी बिना अनुमति महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। वन अमले ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें सागौन के पांच लट्ठे बरामद हुए। जब्त सागौन की मात्रा 0.364 घन मीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 29 हजार 559 रुपये बताई गई है। अवैध सागौन जब्त वन विभाग ने मौके पर ही मारुति वैन सहित अवैध सागौन को जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया। मामले में दो आरोपियों अशोक पिता देशोराव धोटे और मनोहर पिता मोतीराम बालापुरे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी नितिन पवार के नेतृत्व में की गई। टीम में परिक्षेत्र सहायक हरि परिहार, वनरक्षक योगेश चौहान, प्रेमलाल टेकाम, संतोष उईके, राजेश रघुवंशी और संदीप पातुरकर शामिल रहे।



Source link