टीकमगढ़ में कलेक्टर ने लगाई रात्रि जन चौपाल: बीपीएल कार्ड बनाने और समस्याओं के निराकरण के निर्देश – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में कलेक्टर ने लगाई रात्रि जन चौपाल:  बीपीएल कार्ड बनाने और समस्याओं के निराकरण के निर्देश – Tikamgarh News




टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बुधवार देर रात पलेरा तहसील के टौरिया गांव में रात्रि जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। जन चौपाल में कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना। कुल 108 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एक छात्रा की आधार कार्ड और मार्कशीट में नाम की त्रुटि को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही, लगभग पांच लोगों के बीपीएल कार्ड मौके पर ही बनाने के आदेश जारी किए गए। कलेक्टर ने किसानों की समस्याओं सुनी एक महिला ने अपने पति द्वारा छोड़े जाने और बच्चों के भरण-पोषण की समस्या बताई। कलेक्टर ने तत्काल शासन से मिलने वाली आर्थिक मदद और बच्चों की बेहतर शिक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में दिन के समय ज्यादातर लोग खेती-किसानी के काम में व्यस्त रहते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए रात में जन चौपाल लगाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचा सकें। कलेक्टर ने यह भी बताया कि भविष्य में भी रात्रि जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link