बल्लेबाज नहीं, सुनामी है! 9 मैच में 5 शतक जड़ रन मशीन बना 25 साल का ये खिलाड़ी

बल्लेबाज नहीं, सुनामी है! 9 मैच में 5 शतक जड़ रन मशीन बना 25 साल का ये खिलाड़ी


Last Updated:

Who is Aman Mokhade: विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में विदर्भ ने कर्नाटक को हारकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. नॉकआउट के इस मुकाबले में विदर्भ के लिए अमन मोखाड़े ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. अमन मोखाड़े ने 122 गेंद में 138 रन बनाए. इस पूरे टूर्नामेंट में अमन ने अपने बल्ले से आग बरसाई है. इस वजह से उन्हें रन मशीन कहा जाने लगा है.

विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल में अमन जड़ा शतक

नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने अपनी धुआंधार बल्लेबाज से सनसनी मचा दी है. विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में अमन ने विदर्भ के लिए कर्नाटक के खिलाफ 138 रनों बेहतरीन शतकीय पारी खेली. अमन की इस शतकीय पारी से विदर्भ ने सेमीफाइनल में कर्नाटक को 22 गेंद रहते ही 6 विकेट से हराया. अमन ने यह पारी अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले खेली. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं 24 साल के ओपनर अमन मोखाड़े.

कौन हैं विदर्भ के ओपनर अमन मोखाड़े

अमन मोखाड़े का जन्म 16 जनवरी 2001 को हुआ था. अमन ने अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग मशहूर कोच ज्वाला सिंह से लिया है. ये वही ज्वाला सिंह हैं जो जिन्होंने टीम इंडिया के स्टार यशस्वी जायसवाल को कोचिंग दी है. टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ अमन लेग ब्रेक स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. अमन ने घरेलू सीजन 2025-26 में विदर्भ के लिए रनों का अंबार लगाया है. विजय हजारे ट्रॉफी से पहले अमन ने रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में भी 96.16 की औसत से 577 रन बनाए, जिसमें 3 शतक शामिल थे. वहीं अब उन्होंने लिस्ट ए में अपनी टीम के लिए कमाल का खेल दिखाते हुए उसे फाइनल में पहुंचाया है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

बल्लेबाज नहीं, सुनामी है! 9 मैच में 5 शतक जड़ रन मशीन बना 25 साल का ये खिलाड़ी



Source link