Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया ने हाल के दिनों में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-1 से एकतरफा जीत दर्ज की. मॉडर्न क्रिकेट में टेस्ट फॉर्मेट के सरताज स्टीव स्मिथ ने इस सीरीज में 1 शतक और 1 फिफ्टी के दम पर 286 रन ठोके थे. अब एशेज खत्म होते ही उन्होंने खुद को टेस्ट से टी20 में धमाकेदार अंदाज में स्विच किया. स्मिथ ने बिग बैश लीग में अपने धुआंधार शतक से तबाही मचा डाली है. स्मिथ बीबीएल में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने इस शतक को मिलाकर बीबीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 शतक ठोकने का कारनामा कर दिया है.