Last Updated:
Gwalior News: एमपी के ग्वालियर के आदित्यपुरम स्थित प्रगति बालगृह से 13 और 15 साल के दो नाबालिग बच्चे रात 11 बजे फरार हो गए. बालगृह संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
Gwalior CWC Case: ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रगति बालगृह से दो नाबालिग बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है. फरार बच्चों की उम्र 15 और 13 साल बताई जा रही है. इस घटना के बाद से बालगृह प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेश पर प्रगति बालगृह में रखे गए थे. इनमें से एक बच्चा भिंड जिले का रहने वाला है, जबकि दूसरा डबरा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय बच्चा नशा करने का आदी था, जिसके चलते उसे सुधार और संरक्षण के मकसद से बालगृह में भेजा गया था.
आसपास के इलाके में तलाशी ली
बालगृह संचालक के मुताबिक, रेगुलर जांच के दौरान जब बच्चों की गिनती की गई तो दोनों बच्चे अपने कमरे में मौजूद नहीं मिले. इसके बाद बालगृह परिसर और आसपास के इलाके में काफी तलाश की गई, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रगति बालगृह के संचालक ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई.
महाराजपुरा पुलिस में की शिकायत दर्ज
शिकायत मिलते ही महाराजपुरा पुलिस सक्रिय हो गई और बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस द्वारा बालगृह के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे किस समय और किस रास्ते से बालगृह से बाहर निकले. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बच्चों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके. पुलिस ने बच्चों के परिजनों को भी सूचना दे दी है और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है.
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
वहीं, इस घटना के बाद बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. बाल अधिकारों से जुड़े संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिलेगी, तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें