पन्ना में डंपर-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवर घायल: एक की हालत गंभीर; इटवाखास के पास हादसा, दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त – Panna News

पन्ना में डंपर-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवर घायल:  एक की हालत गंभीर; इटवाखास के पास हादसा, दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त – Panna News




पन्ना जिले के पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर इटवाखास के पास एक डंपर और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भारी वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं दोनों वाहन चालक घायल हो गए। जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार काे ट्रक धान लोड करने के लिए पहाड़ीखेरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज बहुत तेज थी। दोनों वाहन चालक घायल, एक रेफर इस हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हो गए, जिनमें से डंपर चालक की स्थिति गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया। ट्रक चालक को मामूली चोट आई हैं और उसका इलाज जारी है। लोग बोले- एक्सीडेंट जोन’ बना मार्ग स्थानीय लोग इस मार्ग पर लगातार होने वाले हादसों को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि भारी वाहनों की तेज गति और सड़कों पर बढ़ते दबाव के कारण यह मार्ग अब ‘एक्सीडेंट जोन’ बनता जा रहा है।



Source link