रोहित और विराट कब खेलेंगे अगला ODI मैच? जानें कब मैदान पर दिखेगी क्रिकेट जगत की सबसे हिट जोड़ी

रोहित और विराट कब खेलेंगे अगला ODI मैच? जानें कब मैदान पर दिखेगी क्रिकेट जगत की सबसे हिट जोड़ी


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. 37 साल बाद घर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारी है. टीम इंडिया की सबसे हिट जोड़ी में विराट कोहली ने अपना जौहर दिखाते हुए बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया. हालांकि, रोहित शर्मा ने बीते कुछ मुकाबलों में निराश किया. हालांकि,साल 2025 अक्टूबर के महीने में जब रोहित और विराट की जोड़ी 7 महीनों बाद मैदान पर उतरी थी, तो दोनों के ऊपर कई तरह के सवाल थे. यही नहीं दोनों खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जगह को लेकर भी कई तरह की बातें चल रही थी, लेकिन दोनों दिग्गज शांत रहे और उन्होंने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर की सबसे जोरदार वापसी की.रोहित और विराट दोनों ने ही ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से ऐसा प्रदर्शन दिखाया कि उनका बल्ला शांत ही नहीं हुआ और क्रिकेट फैंस को मानो 2013 से 2019 के बीच वाले रोहित-विराट मिल गए हों. दोनों ने धमाकेदार  प्रदर्शन के दम पर आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया. ऐसे में आपके मन में भी ये ख्याल आया होगा कि अब ये दोनों स्टार खिलाड़ी मैदान पर फिर से कब दिखेंगे, तो चलिए हम आपको बताते हैं.

रोहित-विराट
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरा और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने गजब का प्रदर्शन किया. खासकर रन मशीन विराट कोहली ने बल्ले से गजब का जौहर दिखाया. कोहली ने पिछले 7 वनडे मैचों में टीम इंडिया के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है. जहां रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे थे. वहीं, विराट कोहली गजब की फॉर्म में नजर आए. सीरीज के पहले मुकाबले में वह शतक बनाते-बनाते रह गए. वहीं, दूसरे में वह कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन आखिरी मुकाबले में एक बार फिर शानदार 124 रनों की पारी खेलते हुए उन्होंने अपने वनडे करियर का 54 वां शतक जड़ने का कारनामा किया था. इसके साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक ठोका.

अब दिखेगी स्टार जोड़ी

Add Zee News as a Preferred Source


बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी नीली जर्सी में इस साल 15 वनडे मैचों में दिख सकती है. जून के दौरान अफगानिस्तान दौरे पर होने वाले 3 वनडे मैच में मैदान पर दिख सकती है. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 3 जुलाई से  3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जाने वाली है.वहीं, सितंबर में वेस्टइंडीज और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा सकती है. इसके बाद अक्टूबर से नवंबर के बीच भारत न्यूजीलैंड दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए जाएगी.वहीं, साल के आखिर में श्रीलंका भारत दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने आएगी. 

क्या कहते हैं आंकड़े
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही 50 ओवर फॉर्मेट के नंबर 1 खिलाड़ी हैं. खास बात ये है कि दोनों मौजूदा टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं. वहीं अगर आंकड़ों की बात करें तो कोहली ने अपने ओवरऑल करियर में भारत के लिए 54 शतक ठोके हैं. वहीं, रोहित के नाम पर 33 वनडे सेंचुरी है. साथ ही रोहित ने अपने ओवरऑल करियर  में अभी तक 11577 रन बनाए हैं. वहीं, विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 14797 रन बनाने का कारनामा किया है. सचिन के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम पर स्थापित है.

ये भी पढ़ें: 1 ही दिन में 2 बार आमने-सामने होंगे क्रिकेट के सबसे बड़े ‘दुश्मन’, अभी नोट करें हाईवोल्टेज मुकाबलों की तारी

 

 

 

 



Source link