MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का तेज दौर लगातार जारी है. जिसके बाद सोमवार को भिंड, ग्वालियर, सतना, दतिया, समेत 8 जिलों में कोहरा देखा जा रहा है. इस बीच रविवार को प्रदेश के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है. वहीं प्रदेश का कल्याणपुर और और कटनी का करौंदी 3.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रिकॉर्ड किए गए हैं.
एमपी में आने वाले कुछ दिनों में मौसम विभाग ने तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलने और 22-23 जनवरी के बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी अनुमान जताए हैं. इस बीच प्रदेश में मैहर, कटनी, ग्वालियर-चंबल, अनुपपुर सर्द हवाओं के आगोश में हैं. पहाड़ी इलाकों की ठंडक मैदानी इलाकों पर भी असर डाल रही है. अब कैसा रहेगा आने वाला मौसम, जानें.
कल्याणपुर और करौंदी सबसे ठंडा, तापमान 3.7 डिग्री
एमपी में तेज सर्दी के बीच शहडोल का कल्याणपुर और कटनी का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया है. जिसका तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, खजुराहो दूसरा सबसे ठंडा इलाका बना है. जहां तापमान 5.8 डिग्री, उमरिया/नौगांव में 6 डिग्री, रीवा में 6.4 डिग्री और हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ है.
सर्द हवाओं से बढ़ी उत्तर में ठंडक, अब कुछ दिन राहत, बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक अरुन शर्मा के अनुसार, इस समय दो चक्रवात प्रदेश के पास से गुजर रहे हैं. जिसके चलते एमपी के कई जिलों में बादल वाली स्थिति दिख रही है. इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंडक और बढ़ गई है. जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है. जिसके चलते ओवरऑल तापमान और नीचे गिर रहा है. आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है. इतना ही नहीं 22-23 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का भी अनुमान है.
इन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को लेकर ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही अनुपपुर, शहडोल कटनी और मैहर में शीतलहर यानी कोल्ड वेव पड़ने का अलर्ट जारी किया है. जिसके चलते Local18 आपको कोहरे में जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की सलाह देता है.