न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने किए इतने बदलाव, पहले मुकाबले में 3 खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री, देखें प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने किए इतने बदलाव, पहले मुकाबले में 3 खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री, देखें प्लेइंग 11


भारत और न्यूजीलैंड के बीच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद टी20 सीरीज में टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान पर होगी. लंबे अरसे से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है. किशन काफी समय से बाहर चल रहे थे उन्हें ने टी 20 विश्व कप के स्क्वॉड के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी शामिल किया गया है. मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे हैं. टीम इंडिया मैदान पर कई सारे बदलाव के साथ उतरी है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मुकाबले में टीम में कई बदलाव किए हैं और कुछ खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री हुई है.

किशन पर होंगी निगाहें
लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे ईशान किशन पर आज सभी कि निगाहें होंगी. ईशान किशन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे.किशन की टीम में वापसी होने पर भी कई सारे सवाल थे बल्कि यूं समझ लिजिए दूर-दूर उनके टीम में शामिल होने की कोई खबर नहीं थी, लेकिन सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने टूर्नामेंट में जमकर रन बनाए. साथ ही वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने सय्यद मुस्ताक अली के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में 535 रन बनाने का कारनामा किया था. उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई थी.

हर्षित और कुलदीप बाहर
आखिरी वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा को पहले मुकाबले में आराम दिया गया. हर्षित ने आखिरी मुकाबले में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने गेंद और बल्ले से अपनी योग्यता साबित की थी. हालांकि, उन्हें इस मुकाबले में जगह नहीं दी गई. साथ ही कुलदीप यादव भी वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे उन्हें आज के मुकाबले में आराम दिया गया है. कुलदीप  की जगह टीम में अक्षर पटेल को जगह दी गई है. पटेल गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं. वहीं, रिंकू सिंह को टीम में जगह मिली है.

Add Zee News as a Preferred Source


बुमराह की वापसी
टी20 विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी के नीव जसप्रीत बुमराह को टीम में रखा गया है. बुमराह टीम इंडिया  के सबसे बड़े मैच विनर हैं. ऐसे में विश्व कप को मद्दे नजर रखते हुए बुमराह की तैयारी डबल हो सकती है.  वर्कलोड के चलते उन्हें वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था. ऐसे में अब 5 मैचों की सीरीज में उनकी तैयारियां पुख्ता हो जाएंगी. देखना दिलचस्प होगा बुमराह का प्रदर्शन कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें: इतिहास का वो पन्ना, जहां रोहित और विराट भी रह गए पीछे, ये खिलाड़ी है टी20 वर्ल्ड कप में भारत का इकलौता शतकवीर



Source link