Babar Azam in BBL: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के लिए ऑस्ट्रेलिया का हालिया दौरा काफी निराशाजनक रहा है. वह बिग बैश लीग में बुरी तरह फ्लॉप रहे और इस कारण उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मार्क वॉ ने सिडनी सिक्सर्स से BBL 2025-26 में कड़ा रुख अपनाने के लिए कहा है. उन्होंने टीम को सुझाव दिया है कि जीतने की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए वे बाबर आजम को टीम से बाहर करने पर विचार करें.
बाबर का शर्मनाक प्रदर्शन
बाबर इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने 11 पारियों में सिर्फ 202 रन बनाए हैं. इसमें उनका औसत 22.44 और स्ट्राइक रेट 103.06 रहा है और उनका सर्वोच्च स्कोर 58 रन नाबाद है. टॉप ऑर्डर में उनकी लगातार खराब परफॉर्मेंस के कारण टीम स्टीव स्मिथ पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गई है, जबकि फॉर्म में चल रहे दूसरे खिलाड़ी बहुत कम हैं. मार्क वॉ ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की सलाह दी और डेनियल ह्यूजेस, जॉर्डन सिल्क या मोइसेस हेनरिक्स जैसे खिलाड़ियों को ओपनर के तौर पर आजमाने का सुझाव दिया ताकि टीम में पावर, बैलेंस और मोमेंटम आ सके.
मार्क वॉ ने बताई टीम की कमियां
मार्क वॉ ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, ”मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ा कड़ा रुख अपनाने और अपनी बैटिंग में बदलाव करने की जरूरत है. अभी यह लगभग पूरी तरह से स्टीव स्मिथ पर निर्भर है. सैम करन ने उन्हें एक और मैच में मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला था, लेकिन वह अब टीम में नहीं हैं और इस समय ज्यादा खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं. इसलिए मैं डेनियल ह्यूजेस या जॉर्डन सिल्क में से किसी एक को टीम में लाने के बारे में सोच रहा हूं.”
ये भी पढ़ें: Shocking: अरे ये क्या हुआ… 36 ओवरों में 85 रन ही बना पाई ये टीम, वर्ल्ड कप मैच में ठोके सिर्फ 2 चौके
बाबर आजम को टीम से बाहर करना पड़ेगा: मार्क वॉ
ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ”दुर्भाग्य सेमुझे बाबर आजम को टीम से बाहर करना पड़ेगा. मुझे पता है कि वह वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन टॉप ऑर्डर में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. जब आप इस टूर्नामेंट को जीतने के बारे में सोचते हैं, तो आपको अपने ओपनर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है और अब तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है. नए ओपनर के लिए आप मोइसेस हेनरिक्स को आज़मा सकते हैं या ह्यूजेस या सिल्क में से किसी एक को ला सकते हैं. मैं इसी तरह सोच रहा हूं.”
ये भी पढ़ें: T20 World Cup Controversy: बांग्लादेश को अल्टीमेटम… ICC ने वोटिंग से किया बड़ा फैसला, अब पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी
सिक्सर्स का शानदार प्रदर्शन
सिडनी सिक्सर्स ने BBL का एक मजबूत सीजन खेला है. स्टीव स्मिथ और सैम करन के लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से वे लीग टेबल में दूसरे स्थान पर रहे. उनके कैंपेन की खास बातों में सिडनी थंडर पर 47 रन की शानदार जीत शामिल थी. टीम ने क्वालिफायर में जगह पक्की की. हालांकि, पर्थ स्कोचर्स ने उसे वहां हरा दिया. अब सिक्सर्स की टीम 23 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चैलेंजर मैच में होबार्ट हरिकेंस का सामना करेगी. इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में पर्थ से खेलेगी.