मालिक के पोस्टमार्टम से अंतिम संस्कार तक शव के पास ही रहा कुत्ता, पुलिस भी भावुक, जारी किया ये Video

मालिक के पोस्टमार्टम से अंतिम संस्कार तक शव के पास ही रहा कुत्ता, पुलिस भी भावुक, जारी किया ये Video


Last Updated:

Shivpuri News: शिवपुरी के जगदीश प्रजापति की मौत पर उनका पालतू कुत्ता शव के पास घंटों बैठा रहा, ट्रॉली के पीछे दौड़ा और अंतिम संस्कार तक साथ रहा. किसी जानवर की वफादारी का ऐसा नजारा देख शिवपुरी पुलिस ने वीडियो तक जारी कर दिया.

Shivpuri News: कहते हैं प्यार इंसान से हो या जानवर से उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. शिवपुरी से सामने आया यह मंजर कुछ ऐसा ही था, जिसे देखकर पत्थर दिल इंसान की भी आंखें भर आईं. मालिक की मौत हो चुकी थी. घर में सन्नाटा था. लोग रो रहे थे, लेकिन सबसे ज़्यादा दर्द में वह था जो कुछ बोल नहीं सकता था. अपने मालिक के शव के पास घंटों तक बैठा रहा उसका पालतू कुत्ता, न हिला-न डुला, बस लगातार अपने मालिक को देखता रहा. जैसे पूछ रहा हो… उठ क्यों नहीं रहे हो?

जब वाहन आया और बॉडी को ले जाया जाने लगा तो कुत्ता जैसे टूट गया. वह करीब चार किलोमीटर तक शव ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे दौड़ता रहा. हांफता रहा, लेकिन रुका नहीं. लोगों ने जब उसे दौड़ते देखा तो उसे ट्रॉली में बैठा लिया. पूरे रास्ते वह अपने मालिक के शव के पास सिमटकर बैठा रहा. न पानी पिया, न कुछ खाया. अंतिम संस्कार के दौरान भी वह श्मशान घाट में मौजूद रहा. चिता के पास बैठकर वह लगातार विलाप करता रहा. उसकी आंखों से गिरते आंसू बता रहे थे कि प्यार और वफादारी क्या होती है.

मालिक ने लगा ली थी फांसी
शिवपुरी जिले के ग्राम बडोरा निवासी 40 वर्षीय जगदीश प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद मृतक का पालतू कुत्ता पूरी रात शव के पास बैठा रहा. पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक वह अपने मालिक के साथ ही रहा. इस पूरी घटना का वीडियो शिवपुरी पुलिस द्वारा जारी किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. घटना जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

पहली बार देखा ऐसी वफादारी
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, उन्होंने अपनी ड्यूटी में पहली बार किसी पालतू जानवर में इतनी वफादारी देखी है. कहा, मृतक के शव के पास उसका कुत्ता लगातार बैठा रहा. बस अपने मालिक को देखता रहा. जब शव वाहन आया और उसे ले जाया गया, कुत्ता उसके पीछे दौड़ता रहा. अंतिम संस्कार के दौरान भी वह चिता के पास बैठा रहा. यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

मालिक के पीएम से अंतिम संस्कार तक शव के पास रहा कुत्ता, पुलिस भी भावुक, Video



Source link