39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में 5,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ने की। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 पदों पर भर्ती की। साथ ही, बिहार में सब इंस्पेक्टर के 78 पदों पर ओपनिंग की।
आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….
1. हरियाणा में 5,500 पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन की लास्ट डेट बढ़ी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 31 जनवरी, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 जनवरी, 2026 तय की गई थी।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| पुरुष कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) | 4,500 |
| महिला कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) | 600 |
| पुरुष कॉन्स्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) | 400 |
| कुल पदों की संख्या | 5,500 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 12वीं पास
- 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 25 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के लिए आयु में नियमानुसार छूट लागू होगी।
शारीरिक योग्यता :
हाइट – पुरुष :
- 170 सेंटीमीटर
- रिजर्व कैटेगरी के लिए हाइट में 2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है।
चेस्ट – पुरुष :
- 83 सेंटीमीटर
हाइट – महिला :
- मिनिमम 158 सेमी
- रिजर्व कैटेगरी : 2 सेंटीमीटर की छूट
दौड़ :
- पुरुष : 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
- महिला : 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़
- एक्स सर्विसमैन : 5 मिनट में एक किमी की दौड़
रिजर्व कैटेगरी के लिए लागू होंगे ये नियम :
- BCA/BCB/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को यह तय करना होगा कि उनका संबंधित प्रमाण पत्र 1 अप्रैल, 2025 के बाद बना हुआ हो और आवेदन की आखिरी तारीख तक मान्य रहे।
- DSC/OSC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र 13 नवंबर, 2024 के बाद जारी होना जरूरी है।
- पूर्व सैनिक (ESM) के आश्रितों के लिए प्रमाण पत्र 12 जनवरी, 2025 या उसके बाद जारी या संशोधित होना चाहिए।
सैलरी :
- 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
- नॉलेज टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
एग्जाम पैटर्न :
- हरियाणा जनरल नालेज : 20 प्रश्न
- कंप्यूटर नॉलेज : 10 प्रश्न
सब्जेक्ट :
- जनरल नालेज
- जनरल स्टडीज
- जनरल साइंस
- करेंट अफेयर्स
- एग्रीकल्चर
- जनरल एप्टीट्यूड
- न्यूमेरिकल एबिलिटी
- पशुपालन से संबंधित भी सवाल पूछे जाएंगे
- कुल प्रश्नों की संख्या : 100
- टोटल मार्क्स : 94.5
- लैंग्वेज : हिंदी, इंग्लिश
क्वालिफाइंग मार्क्स :
- जनरल : 50%
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, अन्य रिजर्व कैटेगरी : 40%
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Live Advertisement Segment में भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए लॉग इन करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- इसमें अपना नाम, पता, फोटो, सिग्नेचर दर्ज करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन
2. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 पदों पर भर्ती
भारतीय खेल प्राधिकरण (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में 323 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 1 फरवरी, 2026 से की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट saijobs.sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :
| स्पोर्ट्स का नाम | पदों की संख्या |
| स्विमिंग | 26 |
| एथलेटिक्स | 28 |
| साइकलिंग | 12 |
| जिम्नास्टिक्स | 12 |
| रेसलिंग (कुश्ती) | 22 |
| कैनोइंग | 7 |
| जूड़ो | 6 |
| रोइंग | 11 |
| शूटिंग | 28 |
| बॉक्सिंग | 19 |
| तलवारबाजी | 11 |
| वेटलिफ्टिंग | 10 |
| ताइक्वांडो | 11 |
| आर्चरी | 12 |
| टेबल टेनिस | 14 |
| बैडमिंटन | 16 |
| टेनिस | 8 |
| बास्केटबॉल | 12 |
| वालीबॉल | 10 |
| फील्ड हॉकी | 13 |
| फुटबॉल | 12 |
| हैंडबॉल | 6 |
| कबड्डी | 6 |
| खो-खो | 2 |
| सेपकटकरा | 3 |
| वुशु | 6 |
| कुल पदों की संख्या | 323 |
योग्यता :
- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया NS-NIS, पटियाला या किसी अन्य मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री।
- या ओलिंपिक/पैरालंपिक/एशियाई गेम्स/वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ सर्टिफिकेट कोचिंग कोर्स।
- या द्रोणाचार्य अवॉर्ड प्राप्त किया हो।
एज लिमिट :
- अधिकतम 30 साल।
- अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी :
- लेवल-06 के अनुसार, 35,400-1,12,400 रुपए प्रति माह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा
- कोचिंग एबिलिटी टेस्ट
फीस :
- अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 2,500 रुपए
- एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/महिला : 2,000 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
| सब्जेक्ट | मार्क्स |
| स्पोर्ट्स स्पेसिफिक नॉलेज | 65 |
| स्पोर्ट्स साइंस | 25 |
| जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग एंड एप्टीट्यूड | 10 |
| टोटल | 100 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर APPLY ONLINE JOBS लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक के आगे Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
- Register a new user लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन के माध्यम से आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र को सब्मिट करें।
- इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
3. बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन के 78 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 27 जनवरी से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 1 अगस्त, 2025 तक ग्रेजुएशन पास।
- राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन के समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
एज लिमिट :
- उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।
- जनरल (पुरुष) : न्यूनतम 20 साल
- अधिकतम (पुरुष) : 37 साल
जनरल (महिला) :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 40 साल
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
हाइट :
- सामान्य (पुरुष) : न्यूनतम 165 सेमी
- ओबीसी/एसटी/एससी (पुरुष) : न्यूनतम 160 सेमी
- सभी वर्ग की महिला : 155 सेमी
वजन :
- सभी वर्ग की महिला का वजन न्यूनतम 48 किलो होना चाहिए।
फीस :
- सभी के लिए 100 रुपए
सैलरी :
- लेवल-06 के अनुसार
एग्जाम पैटर्न :
प्रीलिम्स एग्जाम :
| सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | टोटल मार्क्स |
| समसामयिक घटनाएं, सामान्य ज्ञान और जागरूकता | 100 | 200 |
मेन्स एग्जाम :
| सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | टोटल मार्क्स | ड्यूरेशन |
| पेपर – 1 : जनरल हिंदी | 100 | 200 | 120 |
| पेपर – 2 : जनरल नॉलेज | 100 | 200 | 120 |
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- Prohibition Dept के टैब पर Advt-03/2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करके लॉग-इन करें।
- मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
- फीस का भुगतान करके प्रिंटआउट निकाल लें।
- इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
4. ओडिशा में रेवेन्यू ऑफिसर समेत अन्य के 3,250 पदों पर भर्ती
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी OSSSC ने रेवेन्यू ऑफिसर और ICDS सुपरवाइजर समेत अन्य के 3250 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद | पदों की संख्या |
| रेवेन्यू ऑफिसर | 165 |
| ICDS सुपरवाइजर | 286 |
| विलेज एग्रीकल्चर वर्कर | 520 |
| जूनियर असिस्टेंट | 1237 |
| असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर | 422 |
| आमीन | 378 |
| स्टैटिकल फील्ड सर्वेयर | 242 |
| कुल | 3250 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
आमीन और ARI :
अन्य पद :
- संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
- अधिकतम : 42 साल
- रिजर्व कैटेगरी : अधिकतम उम्र में 5 साल तक की छूट।
सैलरी :
- रेवेन्यू ऑफिसर : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
- ICDS सुपरवाइजर : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
- विलेज एग्रीकल्चर वर्कर : 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
- जूनियर असिस्टेंट : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह
- असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह
- आमीन : 18,000 – 56,900 रुपए प्रतिमाह
- स्टैटिकल फील्ड सर्वेयर : 18,000 – 56,900 रुपए प्रतिमाह
फीस :
- जनरल, ओबीसी : 500 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : निशुल्क
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Apply Onine’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
- पूरा फॉर्म भर कर फाइनल सब्मिट कर दें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
बिहार में 2,809 पदों पर भर्ती, छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन में 245 वैकेंसी, हाईकोर्ट में 859 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में 2,809 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू होने की। छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 245 वैकेंसी की। साथ ही, डिस्ट्रिक्ट हाईकोर्ट में 859 पदों पर निकली ओपनिंग की। पूरी खबर यहां पढ़ें