देखो-देखो… वो आ गया, धोनी ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, वीडियो हो रहा वायरल

देखो-देखो… वो आ गया, धोनी ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, वीडियो हो रहा वायरल


Last Updated:

MS Dhoni starts training ahead of IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने माही का एक वीडियो शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. वीडियो में धोनी नेट प्रैक्टिस से पहले पैड को पैर में बांधते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को जेएससीए ने शेयर किया है.

आईपीएल की तैयारियों में जुटे धोनी.

नई दिल्ली.  आईपीएल के 19वें सीजन का आयोजन 26 मार्च से 31 मई तक होगा.  क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग की तैयारियां जोरों पर चल रही है. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी को नेट सत्र के लिए पैड पहनते हुए देखा जा सकता है.

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘देखो कौन वापस आया है’. वीडियो के साथ एक और कैप्शन था, ‘जेएससीए का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी’. नेट सत्र से पहले धोनी को भारत और झारखंड के पूर्व बल्लेबाज और जेएससीए अधिकारी सौरभ तिवारी के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया. आईपीएल 2026 की तारीख तय हो गई है, जो 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा.

View this post on Instagram





Source link