गणतंत्र दिवस पर पुलिस के जवान समय पर नहीं पहुंचे: राजगढ़ में नहीं हुआ गार्ड ऑफ ऑनर, 15 हजार छात्रों में 7 क्विंटल मिठाई बांटी – rajgarh (MP) News

गणतंत्र दिवस पर पुलिस के जवान समय पर नहीं पहुंचे:  राजगढ़ में नहीं हुआ गार्ड ऑफ ऑनर, 15 हजार छात्रों में 7 क्विंटल मिठाई बांटी – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में 26 जनवरी, सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में सुबह 8:30 बजे नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी मालाकार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हालांकि, इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी। खिलचीपुर पुलिस के जवान निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जा सका। झंडा वंदन के पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी मालाकार और राम करण मालाकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। संदेश में संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों को लेकर सीएम ने जागरुक किया। इसके उपरांत, उपाध्यक्ष शीतल (विजय शर्मा) के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक बस स्टैंड स्थित जय स्तंभ पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 15 हजार छात्र-छात्राओं के लिए करीब 7 क्विंटल मिठाई बांटी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए नगर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 15 हजार छात्र-छात्राओं के लिए करीब 7 क्विंटल मिठाई का बांटी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) देवनारायण दांगी, नगर परिषद उपाध्यक्ष शीतल शर्मा, पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।



Source link