दतिया में पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के कारोबार पर रविवार को प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब और भारी मात्रा में गुड़ लहान नष्ट किया। इस कार्रवाई में एक ओर जहां आबकारी विभाग ने अवैध शराब माफिया की कमर तोड़ी, वहीं दूसरी ओर मौके पर एसडीओपी दतिया का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला, जिसने पूरी कार्रवाई को खास बना दिया। कच्ची शराब और गुड़लहान किया नष्ट
पुलिस की संयुक्त टीम ने आबकारी वृत्त दतिया ‘ब’ के अंतर्गत फुलरा कंजर डेरा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सुमिती पत्नी आशीष कंजर (21) के कब्जे से 45 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। वहीं, अज्ञात आरोपियों के ठिकाने पर जमीन के अंदर दबाकर रखे गए 27 ड्रमों में लगभग 5400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा और 45 ड्रमों में करीब 9000 किलो गुड़लहान पाया गया। 30 लाख की सामग्री जब्त की
जमीन में गहराई में दबे होने के कारण मदिरा और गुड़लहान को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। सैंपल लेने के बाद मौके पर ही 5400 बल्क लीटर मदिरा,करीब 19 हजार किलो गुड़लहान, 72 ड्रम और दो मदिरा निर्माण मशीनें नष्ट की गईं। कुल जब्त और नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 30.81 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट के तहत दो केस दर्ज किए गए हैं। इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Source link