Last Updated:
Jason Gillespie Deletes Post Against ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश को भारत में आकर ना खेलने की जिद की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. स्कॉटलैंड को उसकी जगह टूर्नामेंट में शामिल किया गया है. पाकिस्तान के पूर्व कोच Jason Gillespie ने ICC पर पक्षपात का आरोप लगाया लेकिन सोशल मीडिया पर विरोध के बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.
नई दिल्ली. भारत में आकर टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने की जिद के कारण आईसीसी ने बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने इसको लेकर सवाल उठाया. उन्होंने भारत के खिलाफ लिखा और बांग्लादेश का समर्थन करते हुए आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया. इसकी की वजह से गिलेस्पी को सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. मामला बिगड़ता देख उन्होंने अपना आईसीसी के विरोध में किया गया पोस्ट डिलीट कर दिया. गौरतलब है कि गिलेस्पी ने बीच में ही पाकिस्तान के साथ अपने कोचिंग का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था.
आईसीसी द्वारा भारत और श्रीलंका में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने की पुष्टि के बाद, गिलेस्पी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “क्या आईसीसी ने कोई वजह बताई है कि बांग्लादेश को भारत के बाहर अपने मैच खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई?”
उन्होंने एक पुराने मामले का भी जिक्र किया, जिसमें भारत को पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान के बाहर खेलने की अनुमति दी गई थी. गिलेस्पी ने आगे लिखा, “क्या कोई मुझे समझा सकता है कि ये कैसे सही है?”
उनका यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और इसके कई स्क्रीनशॉट्स ऑनलाइन शेयर होने लगे. हालांकि, बाद में गिलेस्पी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने बताया है कि उन्होंने अपना पोस्ट क्यों हटाया. जब उनसे ट्वीट डिलीट करने की वजह पूछी गई, तो गिलेस्पी ने सीधा जवाब दिया, “क्योंकि मुझे एक साधारण सवाल पूछने पर गालियां दी गईं, इसलिए ऐसा करना पड़ा.”
Jason Gillespie deleted his post on X today in which he questioned the ICC for not allowing Bangladesh to play outside India. 😯🤔 Why @dizzy259 ? pic.twitter.com/WyA4Qwdhmr