Last Updated:
Joe Root hits century: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 20वां वनडे शतक जड़ा. 100 गेंद में 8 चौके और 1 छक्का लगाया. 19 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद उन्होंने मैदान पर कदम रखा था.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जितनी बातें हो रही है वैसा शोर इंग्लैंड को जो रूट को लेकर नहीं है. ये खिलाड़ी गजब के फॉर्म में चल रहा है और श्रीलंका में खेली जा रही वनडे सीरीज में दमदार शतक ठोक डाला. जो रूट ने अपनी पिछली 11 पारी में तीन सेंचुरी जमाया है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में ये शतक मैच का नतीजा बदल सकता है.
श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेल डाली. उन्होंने 1-1 की बराबरी पर चल रही सीरीज के निर्णायक मुकाबले में ऐसी पारी खेली जिसने बता दिया कि आखिर क्यों इस खिलाड़ी को इतना बड़ा बताया जाता है. महज 19 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर कदम रखने वाले इस बैटर ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि रन गति भी बनाए रखा.