MP Weather Today: देशभर में हाल के कुछ दिनों में एक बार फिर तेज ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. जिसका असर मध्यप्रदेश में भी दिख रहा है. राजधानी भोपाल से लेकर ग्वालियर-चंबल और प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फ़ीली हवाओं के साथ पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है. जिसके कारण ठिठुरन बढ़ी है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 31 जनवरी से फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ मावठा भी गिरेगा.
इतना ही नहीं एमपी के शहरों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी. मध्य प्रदेश में 31 जनवरी को फिर बारिश का अनुमान देखा जा रहा है. इसी बीच प्रदेश के अधिकतम जिलों में बारिश-शीतलहर वाले हालात बने हुए हैं. इस रिपोर्ट में जाने कैसा रहेगा आने वाला मौसम.
पंचमढ़ी सबसे ठंडा, तापमान 6.2 डिग्री दर्ज
एमपी में कड़ाके की ठंड के बीच आज प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया है. जहां तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, मंदसौर में 7.3 डिग्री, धार/शिवपुरी में 9 डिग्री, पचमढ़ी में राजगढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. इसके साथ ही नीमच के मरूखेड़ा में तापमान 9.9 डिग्री दर्ज हुआ है.
सर्द हवाओं का बना रहेगा सितम, 31 से फिर गिरेगा मावठा
मौसम विभाग के अनुसार इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में कम विजिबिलिटी बनी रहेगी. इसके साथ ही सर्द हवाओं का सितम भी जारी रहेगा. ऐसा प्रदेश के आस-पास सक्रिय चक्रवात के कारण हो रहा है. इतना ही नहीं अगले दो दिन बारिश और 31 जनवरी से प्रदेश में मावठा गिरने के साथ ही बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है.
एमपी में अगले दिन दिन इन जिलों में अलर्ट
30 जनवरी को मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। दिन और रात दोनों समय ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है. 31 जनवरी को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़ और शाजापुर जिलों में कोहरे का असर रहने की संभावना है.
1 फरवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सागर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर और रीवा सहित कई जिलों में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है.