बांधवगढ़ विधायक ने घायल को पहुंचाया अस्पताल: सड़क पर तड़पते देख काफिला रोका; डायल 112 से पहुंचाया अस्पताल, इलाज मिलने से बची जान – Umaria News

बांधवगढ़ विधायक ने घायल को पहुंचाया अस्पताल:  सड़क पर तड़पते देख काफिला रोका; डायल 112 से पहुंचाया अस्पताल, इलाज मिलने से बची जान – Umaria News




उमरिया के बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने निगहरी क्षेत्र से लौटते समय एक सड़क हादसे के घायल को देख अपना काफिला रुकवाया, और डायल 112 को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे विधायक शिवनारायण सिंह निगहरी से वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम सीताफाल और हरवाह के बीच एक अंधे मोड़ के पास उनकी नजर सड़क किनारे गिरे एक व्यक्ति पर पड़ी। सूरजपुरा निवासी दादूराम सिंह हादसे के बाद काफी दर्द में था और उसे तत्काल मदद की जरूरत थी। खुद वाहन से उतारने लगे, तभी पहुंची 112 की टीम जैसे ही विधायक की नजर घायल पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दादूराम को सुरक्षित जगह पर लिटाया और तत्काल 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। विधायक शिवनारायण सिंह घायल को अपनी ही गाड़ी में अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। समय पर इलाज मिलने से बची जान विधायक ने अपनी मौजूदगी में घायल दादूराम को एम्बुलेंस में शिफ्ट करवाया। घायल को गोल्डन ऑवर में इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।



Source link