IND vs NZ 4th T20I: रोहित–रैना को पछाड़ा… रिंकू सिंह ने फील्डिंग से रचा इतिहास, बनाया ये धांसू रिकॉर्ड

IND vs NZ 4th T20I: रोहित–रैना को पछाड़ा… रिंकू सिंह ने फील्डिंग से रचा इतिहास, बनाया ये धांसू रिकॉर्ड


IND vs NZ 4th T20I: टी20 विश्व कप 2026 की पूरी तैयारी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले चार मुकाबलों में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने काफी प्रयोग किए. उन सभी खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जो विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा हैं. वर्ल्ड कप स्क्वाड में एक्स्ट्रा बल्लेबाज के तौर पर शामिल रिंकू सिंह ने इस सीरीज में बल्ले के साथ-साथ फील्डिंग में भी जलवा दिखाकर ये साबित कर दिया कि आखिर क्यों वो टीम के अहम प्लेयर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भले ही भारत को 50 रनों से हार मिली, लेकिन रिंकू सिंह अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से दिल जीत ले गए. इस मुकाबले में उन्होंने बैक टू बैक 4 कैच लिए और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

रिंकू सिंह ने चौथे टी20 में चार कैच लेकर रोहित शर्मा और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया. रिंकू अब भारत के लिए एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अजिंक्य रहाणे की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही मैच में 4 कैच लपके थे. इस लिस्ट में रोहित शर्मा और सुरेश रैना संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 3-3 कैच लपके थे.

एक T20I मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय फील्डर (Most catches by an Indian fielder in a T20I match)

1. अजिंक्य रहाणे- 4 कैच vs इंग्लैंड (2014)

2. रिंकू सिंह -4 कैच vs न्यूजीलैंड (2026)

3. रोहित शर्मा- 3 कैच vs साउथ अफ्रीका (2012)

4. सुरेश रैना- 3 कैच vs साउथ अफ्रीका (2012)

मैच का लेखा जोखा

अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 165 रनों पर सिमट गई. कीवी टीम के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की. ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े. पहले 8 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला. पहली सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई. डेवोन कॉन्वे ने 23 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के ठोक 44 रन बनाए, उनका कैच रिंकू सिंह ने लपका. बीच के ओवरों में भारतीय टीम ने वापसी की. न्यूजीलैंड 152 रनों पर 5 विकेट खो चुका था. इस फेज में रिंकू सिंह ने फील्डिंग में कमाल किया. उन्होंने न सिर्फ रन बचाए, बल्कि शानदार कैच भी लपके.

इन 4 बल्लेबाजों के पकड़े कैच, बल्ले से भी दिखाया जलवा

डेवोन कॉन्वे के बाद रिंकू ने टिम सीफर्ट का शानदार कैच लपका, जो 36 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाकर आउट हुए. इसके बाद रिंकू ने ग्लेन फिलिप्स का भी कैच लिया. फिर 18वें ओवर में जैकरी फॉल्क्स का कैच लेकर चार कैच पूरे किए. अगर बल्लेबाजी की बात करें तो रिंकू ने नंबर 4 पर आकर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 39 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय! 15 पारियों से फ्लॉप पर फ्लॉप हो रहा ये धुरंधर, कभी 3 शतक ठोक मचाई थी तबाही





Source link