हॉस्टल में घुसकर 4 छात्रों को बेल्ट-सरिए से पीटा: बास्केटबॉल विवाद पर नाबालिगों से मारपीट; परिजन बोले- छात्रों को बिना इलाज छुट्टी दे दी – Barwani News

हॉस्टल में घुसकर 4 छात्रों को बेल्ट-सरिए से पीटा:  बास्केटबॉल विवाद पर नाबालिगों से मारपीट; परिजन बोले- छात्रों को बिना इलाज छुट्टी दे दी – Barwani News




बड़वानी जिले के अंजड़ स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में बास्केटबॉल खेलने को लेकर विवाद में चार नाबालिग छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई। हॉस्टल में ही रहने वाले तीन अन्य छात्रों ने कमरे में घुसकर सरिया और बेल्ट से हमला किया। घटना के बाद स्कूल-हॉस्टल प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार रात को हंगामा किया। परिजनों के मित्र संजय काग ने बताया कि पीड़ित छात्रों में तीन आठवीं कक्षा के और एक बारहवीं कक्षा का छात्र है। सभी हॉस्टल में रहते हैं। शुक्रवार शाम बास्केटबॉल प्रैक्टिस के दौरान दो टीमों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पीड़ित छात्र अपने हॉस्टल लौट गए। छात्रों के कमरे में घुसकर बेल्ट-सरिए से हमला शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी टीम के तीन छात्र जबरन पीड़ित छात्रों के कमरे में घुस गए। उन्होंने बेल्ट और सरिए से मारपीट की। एक बच्चे का गला दबाया और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के कारण बच्चे रातभर चुप रहे। परिजनों का आरोप-छात्रों को हॉस्टल से रवाना कर शनिवार को पीड़ित छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल प्रशासन ने न तो तत्काल कोई कार्रवाई की और न ही घायल बच्चों का इलाज कराया। इसके बजाय, घटना में शामिल छात्रों को हॉस्टल से रवाना कर दिया गया। शनिवार दोपहर बाद स्कूल प्रशासन ने परिजनों को घटना की सूचना दी। स्कूल पहुंचने पर परिजनों ने बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे, जिसके बाद वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने हॉस्टल प्रशासन से घटना के समय निगरानी न होने और कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की बढ़ते हंगामे के बीच स्कूल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने परिजनों को कैंपस से बाहर जाकर अंजड़ थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद अंजड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने का भी आरोप लगाया है। स्कूल प्रबंधक बोले-घटना की जानकारी उन्हें नहीं थी साकेत इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक ईश्वर पाटीदार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। वे बाहर थे, तभी प्रिंसिपल का फोन आया, जिसमें बच्चों के बीच विवाद व मारपीट की सूचना दी गई। स्कूल में 20-25 परिजन हंगामा कर रहे थे। उनके पहुंचने तक पुलिस आ चुकी थी। परिजनों की मांग पर प्रिंसिपल उनके साथ अंजड़ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गए। सुबह वे बच्चों व प्रिंसिपल से बात करेंगे। बच्चों के शरीर और सिर पर कई चोटें आई आर.आर. चौहान अंजड़ थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हॉस्टल में रहने वाले चार छात्रों के साथ तीन छात्रों ने बेल्ट और सरिए से मारपीट की है। बच्चों के शरीर और सिर पर कई चोटें आई हैं। बास्केटबॉल खेलने को लेकर विवाद की पुष्टि हुई है। तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link