IND vs NZ: आखिरकार पूरा हुआ Arshdeep Singh का ये सपना… 31 जनवरी को बना लिया करियर की सुनहरी याद

IND vs NZ: आखिरकार पूरा हुआ Arshdeep Singh का ये सपना… 31 जनवरी को बना लिया करियर की सुनहरी याद


Arshdeep Singh Five-Wicket Haul: टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 2022 में भारत के लिए T20 डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से वो लगातार खेल रहे हैं और इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के मैच विनर गेंदबाज बन चुके हैं. उनके नाम टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 118 विकेट लेने का कीर्तिमान दर्ज है. डेब्यू के बाद से अर्शदीप सिंह जिस सपने को पूरा करने के लिए हर मैच में जोर लगाते थे, वो 31 जनवरी 2026 को जाकर पूरा हुआ. ये वही सपना है, जो हर गेंदबाज देखता है.

पिछले 3 सालों में अर्शदीप सिंह ने 75 मैच खेलकर 113 विकेट ले लिए थे, फिर भी ये सपना अधूरा था, लेकिन जब ये खिलाड़ी 31 जनवरी की शाम कीवी टीम के खिलाफ उतरा तो उसने इतिहास रचते हुए अपना सपना पूरा कर लिया. अब सवाल ये है कि आखिर यहां किस सपने की बात हो रही?

ये सपना है T20 इंटरनेशनल में पंजा खोलने का, मतलब एक पारी में 5 विकेट निकालने का, जो किसी भी बॉलर के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है, क्योंकि उसके पास 4 ओवर होते हैं और 4 ओवरों की 24 बॉल पर बल्लेबाज हर गेंद पर छक्के उड़ाने की कोशिश करता है. ऐसे में 5 विकेट चटका देना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता है. यह कमाल करने का सपना हर बॉलर अपने दिल और दिमाग में रखता है.

Add Zee News as a Preferred Source


पहली बार किया ये कमाल

31 जनवरी 2026 की शामिल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने इतिहास रचा. उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट निकाले. यह उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला फाइव विकेट हॉल था. इस तरह उन्होंने 31 जनवरी की तारीख को करियर का सबसे यादगार दिन बना लिया. इस मुकाबले में अर्शदीप ने टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन को अपना शिकार बनाया.

पहले 2 ओवर में लुटाए रन, फिर आखिरी 2 ओवर में चटकाए 4 विकेट

इस मैच में अर्शदीप सिंह को पहले 2 ओवर में 40 रन पड़ चुके थे और टिम साइफर्ट के रूप में सिर्फ 1 विकेट मिला था, लेकिन अपने स्पेल के आखिरी 2 ओवरों में उन्होंने कमाल ही कर दिया. अर्शदीप सिंह 12वें ओवर में आए और छा गए. उन्होंने पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट किया, फिर उसी ओवर में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर को चलता किया. फिर 16वें ओवर में आए और 2 विकेट चटकाए. इस बार उन्होंने डैरिल मिचेल और काइल जैमीसन को आउट किया. इस तरह उन्होंने 5 विकेट पूरे किए. अर्शदीप सिंह ने आखिरी 2 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट निकाले. अर्शदीप सिंह भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में फाइव विकेट हॉल लेने वाले छठे बॉलर हैं.

सीरीज के टॉप विकेट-टेकर बने अर्शदीप सिंह

इस सीरीज की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने 4 मैचों में 10.50 की इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट निकाले. 5वें T20 से पहले तक अर्शदीप को 3 मैचों में 3 विकेट मिले थे, लेकिन आखिरी मैच में 5 विकेट लेकर वो सीरीज के टॉप विकेट-टेकर बन चुके हैं. भारत के लिए 76 मैचों में अब उनके नाम 118 विकेट हो चुके हैं. अर्शदीप सिंह इसी फॉर्म के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 में तबाही मचाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 69 छक्कों के दम पर Team India ने बना डाला ये प्रचंड रिकॉर्ड, T20I में पहली बार ये कारनामा



Source link