T20 World Cup 2026: IND vs USA: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 शुरू हो रहा है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच के लिए दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम की प्लेइंग 11 चुनी है. गावस्कर ने जिन 11 खिलाड़ियों को पहले मैच में मौका दिया है, वो सभी दमदार फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में हुई टी20 सीरीज में इन सभी ने अपने प्रदर्शन से गर्दा उड़ाया था.
सुनील गावस्कर ने पहले मैच के लिए संजू सैमसन को ड्रॉप करके अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनर बनाया है, जबकि नंबर तीन पर तिलक वर्मा को रखा है. संजू टीम में मुख्य विकेटकीपर के तौर पर चुने गए थे. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों में फ्लॉप रहे थे. उनके बल्ले से सिर्फ 40 रन निकले, जबकि किशन ने बल्ले से कमाल किया था. उन्होंने 1 शतक के दम पर 4 मैचों में 53.75 की औसत से 215 रन बनाए थे.
तिलक वर्मा को नंबर 3 पर मौका
नंबर 3 पर तिलक वर्मा को जगह मिली है, जो पिछले 2 साल से इस नंबर पर भारत के लिए रनों की बारिश करते आए हैं. उन्होंने चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज मिस की थी, लेकिन अब ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट है और टी20 विश्व कप 2026 में नंबर 3 पर आकर तूफानी अंदाज में बैटिंग करेगा. गावस्कर को लगता है कि तिलक इस नंबर के लिए बेस्ट हैं.
मिडिल ऑर्डर में यह धुरंधर
नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 242 रन बनाए. वो फॉर्म में लौट चुके हैं. इसके बाद रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल का नाम है.
कुलदीप यादव को जगह नहीं
गावस्कर ने इन ऑलराउंडरों पर भरोसा जताया है. उन्होंने स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को चुना है, जबकि तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का नाम है, जो इस फॉर्मेट में मैच विनर हैं और दोनों अपने टी20 करियर में 100-100 प्लस विकेट निकाल चुके हैं.
IND vs USA मैच के लिए गावस्कर द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ये भी पढ़ें: 2025 में ज्यादा छक्के ठोके… अब वर्ल्ड कप में मचाएंगे तबाही… गेंद की धज्जियां उड़ाने को तैयार ये 4 विस्फोटक बल्लेबाज