पन्ना में ट्रक-ऑटो की भिड़ंत, 2 लोगों की मौत: मृतकों में 5 साल का बच्चा और ऑटो चालक शामिल; 4 घायल कटनी रेफर – Panna News

पन्ना में ट्रक-ऑटो की भिड़ंत, 2 लोगों की मौत:  मृतकों में 5 साल का बच्चा और ऑटो चालक शामिल; 4 घायल कटनी रेफर – Panna News




पन्ना जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में एक मासूम बच्चे सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कटनी रेफर किया गया है। यह हादसा कोठी-मझगुआ रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बुधवार 4 फरवरी को एक ऑटो यात्रियों को लेकर मोहन्द्रा से पवई की ओर जा रहा था। तभी पवई की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों में बच्चा और ऑटो चालक मृतकों में 5 वर्षीय मासूम बच्चा और ऑटो चालक शामिल हैं, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक घायलों और मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।



Source link